फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Crisis Arjuna Ranatunga praises PM Narendra Modi said he started our airport

Sri Lanka Crisis: श्रीलंकाई दिग्गज जयसूर्या और राणातुंगा ने की पीएम मोदी की तारीफ, 'बड़े भाई' भारत से मांगी मदद

Thu, 07 Apr 2022 10:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Apr 2022 10:02 AM IST
सार

श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच, पूर्व पर्यटन-उड्डयन मंत्री अर्जुन राणातुंगा और सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही देश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच भारत से मदद मांगी है। 

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Arjuna Ranatunga praises PM Narendra Modi said he started our airport
अर्जुन राणातुंगा और नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और पूर्व पर्यटन-उड्डयन मंत्री अर्जुन राणातुंगा और सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। जयसूर्या ने भारत को बड़ा भाई बताते हुए मदद के लिए आभार जताया है और आगे भी मदद की उम्मीद जताई है। वहीं राणातुंगा ने देश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच भारत द्वारा मदद पहुंचाए जाने पर पीएम मोदी के बारे में बात की। राणातुंगा ने कहा कि भारत की मदद से हम जाफना इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने में सफल रहे।
विज्ञापन


राणातुंगा ने कहा, "भारत ने सिर्फ पैसे देने का नहीं किया बल्कि हमारी जरूरतों के हिसाब से मदद की है। भारत की मदद से हमारे यहां पेट्रोल और दवाई जैसी चीजों की मदद पहुंच रही है। इन चीजों की कमी हमारे यहां आने वाले समय में हो सकती है। भारत हमारे लिए एक बड़ा भाई रहा है। मुझे खुशी है कि वे श्रीलंका को पैसा देने के बजाय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। भारत हमारी बड़ी मदद कर रहा है।"
विज्ञापन


क्या बोले जयसूर्या
सनथ जयसूर्या ने कहा "आप हमेशा ही एक अच्छे पड़ोसी रहे हैं। हमारे देश के बड़े भाई हमारी मदद कर रहे हैं। हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए गुजारा करना मुश्किल है। बस किसी तरह जीवन चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि चीजें बदल जाएंगी। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इस स्थिति से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं।" भारत अब तक श्रीलंका को 270,000 मीट्रिक टन से अधिक ईंधन की आपूर्ति कर चुका है, ताकि वहां बिजली का संकट दूर किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने आगे कहा, "मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि मैं खून की नदियां नहीं देखना चाहता। मैं बहुत डरा हुआ हूं। मैं नहीं चाहता कि लोग एक और युद्ध शुरू करें, जिसे हम वर्षों तक झेलते रहे। सरकार में कुछ राजनेता यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बीमारी (कोविड-19) को तमिलों और मुसलमानों ने बनाया है। ऐसा करके वे देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।"

देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में राणातुंगा ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी को ठीक से नहीं संभाला। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस कारण खाद्य और ईंधन आयात करने की क्षमता प्रभावित हुई है। इस कारण देश में बिजली की कटौती भी हुई है। आवश्यक वस्तुओं की कमी ने श्रीलंका को मित्र देशों से सहायता लेने के लिए मजबूर किया।


राणातुंगा ने कहा, "आम जनता बुनियादी चीजें जैसे चावल, पेट्रोल, भोजन आदि मांगने के लिए बाहर आई है। जो हिंसा हो रही है उससे मैं सहमत नहीं हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन पिछले दो सालों में देश में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई है। सरकार बहाना बना रही है कि यह कोविड-19 के कारण हुआ है, लेकिन अन्य देश भी तो इससे गुजरे हैं। इन लोगों ने चीजों को ठीक से नहीं संभाला और अति आत्मविश्वास से भरे हुए थे कि वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने अपने अदालती मामलों से भी छुटकारा पा लिया और यही कारण है कि लोग सड़क पर आ गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed