फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka becomes first asian team to triumph in barbados

श्रीलंका ने रचा इतिहास, क्रिकेट इतिहास में इस जगह जीत दर्ज करने वाली बनी एशिया की पहली टीम

Wed, 27 Jun 2018 01:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
sri lanka becomes first asian team to triumph in barbados
श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में चार विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ब्रिजटाउन में टेस्ट जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है। इसी के साथ वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। बता दें कि कैरीबियाई टीम ने पहला टेस्ट 226 रन के विशाल अंतर से जीता था जबकि दूसरा टेस्ट बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।

विज्ञापन


बहरहाल, तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज द्वारा मिले 144 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर हासिल किया। कुसल परेरा 28 और दिलरुवान परेरा 23 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शेन डाउरिच को 3 मैचों में 288 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पारी 81/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम को जल्द ही कुसल मेंडिस के रूप में तगड़ा झटका लगा। जेसन होल्डर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। 81 रन पर छठा विकेट गिरने के बाद श्रीलंका पर हार का खतरा मंडराने लगा, लेकिन कुसल परेरा और दिलरुवान परेरा ने सातवें विकेट के लिए 63 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 204 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 154 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विंडीज की दूसरी पारी केवल 93 रन पर ढेर कर दी थी। मेहमान टीम को इस तरह 144 रन का लक्ष्य मिला। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी बेहद रोमांचक बनाया और श्रीलंका को जीत के लिए खूब मेहनत करना पड़ी।


इस मैच में श्रीलंका की कप्तानी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल कर रहे थे। नियमित कप्तान दिनेश चंडीमल को दूसरे टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग करते हुए पाया गया था और इसी वजह से उन पर एक टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया था, हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इंकार किया है।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज : 204 और 93 रन

श्रीलंका : 154 और 144/6 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed