{"_id":"5064c3e6-bfbb-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-special-cell-of-delhi-police-enquiry-chandila-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदीला की पत्नी से पूछताछ करने पहुंची दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चंदीला की पत्नी से पूछताछ करने पहुंची दिल्ली पुलिस
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पकड़े गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला के घर पर शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस की लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल की छह सदस्यीय टीम तलाशी लेने पहुंची। पुलिस टीम अजीत के घर का सर्च वारंट साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन
पूछताछ और तलाशी के लिए आई स्पेशल सेल की टीम दोपहर करीब दो बजे बड़ौली पुल से पहले बाइपास रोड स्थित चंदीला के घर पहुंची। पुलिस टीम को घर में मौजूद रिश्तेदार और दो महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। चंदीला की पत्नी भी नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी के अलावा पांच पुरुष पुलिसकर्मी थे। टीम को घर में मौजूद चंदीला के एक रिश्तेदार ने बताया कि चंदीला के बड़े भाई सुभाष चंदीला की तबीयत खराब चल रही है। वह कई दिन से निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के सभी लोग अस्पताल में देखरेख के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन
टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी चंदीला के घर के अंदर करीब 45 मिनट तक रही। घर में मौजूद रिश्तेदार व पड़ोसियों से ही स्पेशल सेल की टीम ने चंदीला की पारिवारिक जानकारी जुटाई। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के नाम, संबंध और उनके मोबाइल नंबर भी पुलिस टीम ले गई।
गौरतलब है कि फरीदाबाद के गांव बड़ौली निवासी एवं रणजी खिलाड़ी अजीत चंदीला आइपीएल-6 में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे थे। उन पर सट्टेबाजों के साथ मिलकर मैदान से ही उनके मुताबिक गेंदबाजी करने के आरोप हैं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल ने क्रिकेटर अजीत चंदीला, श्रीसंत और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग में मुंबई से गिरफ्तार किया था। शनिवार को इसी मामले की जांच के लिए स्पेशल सेल की एक टीम अजीत चंदीला के घर आई थी।