फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Split Captaincy Doesn't Work in India: Dhoni

भारत में नहीं चलते अलग-अलग कप्तान: धोनी

Sat, 14 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुणे 
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुणे  Updated Sat, 14 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Split Captaincy Doesn't Work in India: Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। यहां एमसीए स्टेडियम में उन्होंने कहा कि भारत में स्पिलिट कप्तानी यानि तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कप्तान नहीं चलते और यह बात उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही महसूस होने लगी थी।

विज्ञापन


धोनी ने कहा, ‘मुझे तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानी पर भरोसा नहीं है। टीम का एक ही कप्तान होना चाहिए। भारत में तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कप्तान नहीं काम कर सकते। मैं सही वक्त का इंतजार कर रहा था। मैं चाहता था कि विराट टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी में आसानी से ढल जाएं। विराट हमेशा से तैयार थे और मुझे लगा कि यही सही समय है कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी जाए। इसमें कुछ गलत नहीं है। मौजूदा टीम में तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है।’ 
विज्ञापन


धोनी ने पिछले सप्ताह ही सभी को चौंकाते हुए वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। इससे पहले दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में, भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज (अक्तूबर 2015) कप्तान के तौर पर मेरी अंतिम सीरीज थी। इसके बाद यह साफ था कि मैं जिम्बाब्वे क्यों गया। मैंने अपने इस फैसले के बारे में बीसीसीआई को भी जानकारी दे दी थी कि मैं अब आगे टीम की कप्तानी नहीं संभालूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बाल तो अब बड़े नहीं होंगे’

Split Captaincy Doesn't Work in India: Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

35 वर्षीय धोनी इस दौरान काफी कूल नजर आए। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी रही। उन्होंने मौजूदा टीम के बारे में कहा, ‘विराट और उनकी टीम मुझसे भी ज्यादा मैच जीतेगी। मुझे लगता है कि मौजूदा टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनेगी। टीम ऐसी है जो हर मैच जीतना चाहती है और खिलाड़ियों के पास अनुभव भी है। उन्होंने नॉकआउट टूर्नामेंट खेले हैं, दबाव में मैच खेले हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मौजूदा टीम एक बार फिर इतिहास रचेगी।’

‘बाल तो अब बड़े नहीं होंगे’
धोनी ने कहा कि पुराने दिनों की तरह वह अपने बाल अब नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं जिंदगी में कभी भी पछतावा नहीं करता। यह मेरे लिए एक यात्रा की तरह है। मैं अच्छे दौर से भी गुजरा और बुरे दौर से भी। जब सीनियर खिलाड़ी गए तो नए खिलाड़ी आए। उन्होंने खुद को साबित किया। और हां, बाल तो अब बड़े नहीं होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed