आ रही है नई टी-20 क्रिकेट लीग, IPL-बिग बैश को मिलेगी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल और बिग बैश लीग की सफलता के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड एक नई वैश्विक क्रिकेट लीग लाने की योजना पर काम कर रहा है। खबरों के अनुसार बोर्ड इस साल के अंत तक नई लीग को लॉन्च कर देगा।
लीग में आईपीएल की तरह आठ टीमें रहेंगी
इस नई क्रिकेट लीग में आईपीएल की तरह निजि स्वामित्व वाली आठ टीमें रहेंगी। सीएसए ने लीग से संबंधित योजना के प्रारूप को आसीसी के सामने रखा है। इससे संबंधित नोटिस के आते ही दुनिया भर से दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड को कई प्रायोजकों से प्रस्ताव भी मिलने लगे हैं।
हमारा लक्ष्य एक नई टी-20 लीग की शुरूआत करना
नई लीग के बार में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने कहा, "हमारा लक्ष्य एक नई टी-20 लीग की शुरूआत करना है। दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट को ऊर्जावान प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को एक नया मंच देना चाहता है। जिसमें सारी दुनिया के सामने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की प्रतिभा का मुजाहिरा पेश किया जा सके।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने नई लीग की योजना के बारे में आईसीसी को अवगत करा दिया है। हमें आईसीसी बोर्ड के सदस्यों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आशा है कि इस टी-20 लीग के आयोजन में हमें उनका पूरा सहयोग मिलेगा। हम दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इस लीग से खेल को बहुत फायदा होगा।"
लीग साल के अंत में नवंबर से दिसंबर के मध्य शुरू हो सकती
उम्मीद की जा रही है कि यह लीग साल के अंत में नवंबर से दिसंबर के मध्य शुरू हो सकती है। फिलहाल इसके आयोजन की तारीखों के बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। नई लीग का आयोजन कम से कम सात सप्ताह के लिए होगा। इस लीग की तारीखों का ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के साथ नहीं होगा।
नई लीग वर्तमान स्पर्धा से अलग होगी
यह लीग आईपीएल, बिग बैश, कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की तरह होगी। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में जो टी-20 लीग आयोजित होती है उसमें छह टीमें हैं। इन टीमें राज्यों के अनुसार खेलती है। नई लीग वर्तमान स्पर्धा से अलग होगी। यह शहरों की फ्रेंचाइजी पर आधारित होगी। जिसमें कुछ चुनिंदा शहरों की दो टीमें भी खेलती नज़र आ सकती हैं। जैसे कि प्रिटोरिया, डरबन, पोर्ट एलिजाबेथ, ब्लोमफॉन्टेन की एक-एक टीमें होंगी। वहीं केप टाउन और जोहानेसबर्ग की दो-दो टीमें खेलती दिख सकती हैं।
सीएसए करेगा टीमों और उनके मालिकों के नाम की घोषणा
लीग खरीदने के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा 3 मार्च रखी गई है। लोगों से टीम खरीदने के प्रस्ताव मिलने के बाद सीएसए टीमों और उनके मालिकों के नाम की घोषणा करेगा।