फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa registers their biggest odi win with the help of kock and amlas ton

SAvBAN: डी कॉक और अमला के शतकों से दक्षिण अफ्रीका की रिकॉर्ड जीत

Mon, 16 Oct 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 16 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
south africa registers their biggest odi win with the help of kock and amlas ton
क्विंटन डी कॉक - फोटो : ESPNcricinfo

क्विंटन डी कॉक (168*) और हाशिम अमला (110*) के दमदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को अपने वन-डे इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने किम्बर्ले में बांग्लादेश को पहले वन-डे में 10 विकेट से हराया।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 43 गेंदे शेष रहते बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वन-डे सीरीज का दूसरा मैच 18 अक्टूबर को पार्ल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच में 145 गेंदों में 21 चौको और दो छक्को की मदद से नाबाद 168 रन की पारी खेलने वाले क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बहरहाल, बांग्लादेश द्वारा मिले 279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका कभी परेशानी में नहीं दिखी। ओपनर्स कॉक और हाशिम अमला ने आसानी से बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना करते हुए लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉक-अमला की जोड़ी ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। कॉक-अमला दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओपनर्स के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोड़ीदार बन गए हैं। दोनों ने 3664 रन बनाए। इन दोनों ने हर्शेल गिब्स और ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3607 रन बनाए थे। इसके अलावा इस जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहले विकेट की सबसे बड़ी और कुल मिलाकर पहले विकेट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई।


अमला ने 112 गेंदों में 8 चौको की मदद से नाबाद 110 रन बनाकर कॉक का बखूबी साथ निभाया। 

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कप्तान मुश्फिकुर रहीम (110*) के पांचवें शतक की बदौलत 278 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इमरुल कायेस (31) और महमुदुल्लाह (26) ने उपयोगी योगदान दिया। शाकिब अल हसन ने अपनी 29 रनों की पारी के दौरान वन-डे करियर के 5,000 रन पूरे किए। कागिसो रबाडा ने 43 रन देकर चार विकेट लिए। ड्वेन प्रिटोरियस ने दो और इमरान ताहिर ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed