{"_id":"5cf54bf2bdec22071212e515","slug":"sourav-ganguly-was-never-bothered-about-making-friends-but-only-winning-says-nasser-hussain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खिलाड़ी की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ और सिर्फ जीत के लिए खेलती थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खिलाड़ी की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ और सिर्फ जीत के लिए खेलती थी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की नजर में सौरव गांगुली ऐसे खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की दिशा और दशा बदल दी थी। हुसैन ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी नजर में 'भारतीय क्रिकेट गांगुली के कारण ही बदला।'
2 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
- फोटो : पीटीआई
हुसैन के मुताबिक गांगुली जब कप्तान थे, तब भारतीय टीम का पूरा व्यक्तित्व बदल गया था। हुसैन ने कहा, 'सौरव को कभी लोगों के साथ दोस्ती करने में गुरेज नहीं रहा। गांगुली ने भारतीय टीम को अच्छी टीम से एक ऐसी टीम के रूप में तब्दील कर दिया, जो सिर्फ और सिर्फ जीत के लिए खेलती थी।'
3 of 5
2003 विश्व कप की भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
गांगुली की कप्तानी साल 2000 के मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद शुरू हुई थी। उनकी देखरेख में कई सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम 2003 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। हुसैन ने यह भी कहा कि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए कई रिकार्ड को ध्वस्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : social Media
बकौल हुसैन, 'विराट को किसी और चीज की चिंता नहीं रहती। वह सिर्फ और सिर्फ देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं। यह कप्तान के तौर पर शानदार गुण है। मैं मानता हूं या फिर मैंने सोचा था कि कोई सचिन की जगह नहीं ले सकेगा, लेकिन विराट सचिन द्वारा बनाए गए सभी रिकार्ड्स को ध्वस्त करने वाले हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में 2019 विश्व कप खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है और वह अपना पहला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। कोहली को रविवार को अभ्यास के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।