फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर पाकिस्तान ने जीता वर्ल्ड कप 2019 का अपना पहला मैच, नंबर 1 इंग्लैंड को दी मात

Tue, 04 Jun 2019 12:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क. अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क. अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jun 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
five heroes of pakistan against england match in cricket world cup 2019
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने नंबर 1 टीम इंग्लैंड को 14 रनों से हरा दिया।



इसी के साथ पाकिस्तान की टीम को जहां लगातार 11 हार के बाद जीत नसीब हुई वहीं टीम ने वर्ल्ड कप में जीत से अपना खाता भी खोला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान की शानदार जीत के  पांच हीरो के बारे में।

five heroes of pakistan against england match in cricket world cup 2019
Mohammad Hafeez

मोहम्मद हाफिज
टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। हाफीज ने पहले मात्र 62 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा विकेट लिए। वहीं फील्डिंग में भी उन्होंने जो रूट का अहम कैच पकड़ा।

five heroes of pakistan against england match in cricket world cup 2019
सरफराज अहमद - फोटो : Getty

सरफराज अहमद
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए मुश्किल वक्त में मात्र 44 गेंदों में 5 चौके की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। सरफराज ने विकेट के पीछे भी तीन अहम कैच पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of pakistan against england match in cricket world cup 2019
babar azam

बाबर आजम
टीम के दमदार बल्लेबाज और शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर आजम ने एक बार फिर से बल्ले का दम दिखाया। बाबर ने 66 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। 

विज्ञापन
five heroes of pakistan against england match in cricket world cup 2019
wahab riyaz

वहाब रियाज
टीम के अनुभवी गेंदबाज वहाब ने एक बार फिर से अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि वहाब थोड़े खर्चीले साबित हुए लेकिन उन्होंने मौके पर टीम के लिए विकेट निकाले और आखिरी वक्त में टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed