फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN: Five fielders ran after ball, but could not stop the four, video of Sri Lankan players went viral

SL vs BAN: गेंद के पीछे दौड़े पांच फील्डर, लेकिन नहीं रोक पाए चौका, वायरल हुआ श्रीलंकाई खिलाड़ियों का वीडियो

Mon, 01 Apr 2024 11:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चट्टोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चट्टोग्राम Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 01 Apr 2024 11:38 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की शृंखला के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 102 रन के अंदर छह विकेट गंवाने के बावजूद बेहद मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका ने बांग्लादेश की पहली पारी को 178 रन पर समेट कर 353 रन की बढ़त हासिल की थी। दिन का खेल खत्म होते समय अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज 39 जबकि प्रभात जयसूर्या तीन रन बनाकर नाबाद थे। श्रीलंका की कुल बढ़त 455 रन की हो गई है और दो दिन का खेल बचा हुआ है।

विज्ञापन
SL vs BAN: Five fielders ran after ball, but could not stop the four, video of Sri Lankan players went viral
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : twitter

विस्तार

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से जुड़ा एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रीलंका के पांच खिलाड़ियों को एक गेंद का पीछा करते देखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पांचों गेंदबाज कड़ी मशक्कत के बाद भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचने से नहीं रोक पाते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, श्रीलंका ने बनाई 455 रन की बढ़त
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की शृंखला के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 102 रन के अंदर छह विकेट गंवाने के बावजूद बेहद मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका ने बांग्लादेश की पहली पारी को 178 रन पर समेट कर 353 रन की बढ़त हासिल की थी। दिन का खेल खत्म होते समय अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज 39 जबकि प्रभात जयसूर्या तीन रन बनाकर नाबाद थे। श्रीलंका की कुल बढ़त 455 रन की हो गई है और दो दिन का खेल बचा हुआ है।

बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर एक विकेट पर 55 रन से आगे से की लेकिन तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो ने 34 रन देकर चार विकेट झटके जिससे घरेलू टीम लगातार तीसरी बार 200 रन से कम के स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा और प्रभात जयसूर्या ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने सबसे ज्यादा 54 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed