{"_id":"5c34e931bdec2256da230515","slug":"shubhman-gill-says-cheteshwar-pujara-set-benchmark-for-young-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शतकवीर' पुजारा के मुरीद हुए शुभमन गिल, बोले- उन्होंने युवाओं के लिए सेट किया 'बेंचमार्क'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'शतकवीर' पुजारा के मुरीद हुए शुभमन गिल, बोले- उन्होंने युवाओं के लिए सेट किया 'बेंचमार्क'
Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
shubhman gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभमन गिल को भारत के भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चेतेश्वर पुजारा की आस्ट्रेलिया में खेली गई मैराथन पारी से प्रेरित पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने युवाओं के लिए 'बेंचमार्क' तय कर दिया है।
विज्ञापन
गिल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं जो पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं और इतनी गेंदों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने (पुजारा) ने एक दौरे पर 1200 से ज्यादा गेंद खेलीं जो सचमुच बेहतरीन है। दौरे पर 500 रन बनाना संभव दिख सकता है। लेकिन इतनी सारी गेंदों का सामना करना युवाओं के लिये 'बेंचमार्क' तय करता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'चेतेश्वर पुजारा जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए काफी कुछ सीखा जा सकता है, वह क्रीज पर कितने धैर्य से बल्लेबाजी करते हैं। आस्ट्रेलिया के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज थे और उनके खिलाफ इतनी मुश्किल पिचों पर रन बनाना शानदार है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है जबकि आजकल बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने की कोशिश में रहते हैं।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन