{"_id":"5e00f7d28ebc3e88062d97df","slug":"shoaib-akhtar-asks-pakistan-to-learn-from-virat-kohlis-attitude","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को दी नसीहत, बोले- विराट से सीखें पाकिस्तानी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को दी नसीहत, बोले- विराट से सीखें पाकिस्तानी खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट-अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम को नसीहत भी दी है। अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम का अनुसरण करना चाहिए साथ ही भारत के कप्तान विराट कोहली से सीखना चाहिए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने भारतीय टीम को उभरते हुए देखा है। पाकिस्तान अपनी आक्रामक क्रिकेट खेलने के रवैये के लिए जाना जाता था। हम कभी डरपोक नहीं थे। हम आक्रामक हुआ करते थे और लड़ाई करते थे।'
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमारे कप्तान की तुलना भारतीय कप्तान से कीजिए। कोहली का नजरिया देखिए, वह बेहद आक्रामकता के साथ खेलते हैं। अजहर अली (कप्तान) और मिस्बाह उल हक (कोच) को कुछ ऐसे रास्ते निकालने होंगे जो पाकिस्तान टीम को बेहतर बनाएं। रोडमैप होना चाहिए कि हमें कैसे विराट कोहली की टीम से बेहतर होना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'कोहली फिटनेस के दीवाने हैं और उनकी टीम पूरी तरह से उनको देखती है। अगर कप्तान ऐसा हो और इस तरह के मापदंड तय करे तो, टीम भी उसे ही फॉलो करेगी। मुझे लगता है कि यह चीज हमारी टीम में तब थी जब इमरान खान टीम के कप्तान थे। वह मैदान पर आते थे और किसी की सुनते नहीं थे, मैदान के 10 चक्कर लगाते थे। 20-25 लगाते थे। इसके बाद तीन घंटे तक नेट्स में गेंदबाजी करते थे। बाकी खिलाड़ियों के लिए जरूरी था कि वो इसका पालन करें।'
विज्ञापन
5 of 5
अख्तर और विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अख्तर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इमरान ने टीम को सुधारने के लिए मेहनत की थी। वह रणनीति के तौर पर बहुत मजबूत कप्तान नहीं थे लेकिन जानते थे कि मैच विजेता खिलाड़ी कैसे निकाले जाते हैं। फिलहाल टीम इंडिया भी वही कर रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।