टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कद दिन-ब-दिन और बढ़ता ही जा रहा है। कोहली दिनों दिन और 'विराट' होते जा रहे हैं। उनकी गिनती सबसे सफलतम कप्तानों में होनी लगी है। यूं ही नहीं कप्तान कोहली को दुनिया सलाम करती है। विराट ने साल 2019 का एक शानदार अंत किया है। इसके साथ ही विराट वन-डे में इस दशक के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। एक नजर डालते हैं कोहली के इस दशक के रिकॉर्ड्स परः
10 साल बेमिसाल, विराट कोहली बने वन-डे में इस दशक के सबसे बड़े खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ सालों में विराट की बल्लेबाजी पर नजर डाली जाए तो देखेंगे कि उन्होंने मौजूदा वक्त में खेल रहे सभी बड़े बल्लेबाजों को काफी पीछे कर दिया है। यह बात हम नहीं बल्कि उनके रिकॉर्ड्स गवाही दे रहे हैं। विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे मैच से की थी।
2009 से 2019 के बीच इन दस सालों में विराट कोहली के बल्ले से वन-डे में 11125 रन निकले हैं। यह आंकड़ा विश्व के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले सबसे अधिक हैं। वहीं, विराट के लिए साल 2019 भी जबरदस्त रहा। साल के आखिरी मुकाबले में विराट ने विंडीज के खिलाफ 85 रन की पारी खेलकर इस वर्ष का शानदार अंत किया। विराट इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (2455) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
वहीं, अगर साल 2019 में सबसे ज्यादा वन-डे रन की बात करें तो इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर हैं। विराट ने पांच शतक और सात अर्धशतकों की मदद से इस साल वन-डे क्रिकेट के 26 पारियों में 1377 रन बनाए हैं। पहले पायदान पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं। रोहित ने इस साल वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 28 मैचों में 1490 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने सात शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं।
- सर्वाधिक रनः 11125
- सबसे अधिक शतक: 42
- सबसे अधिक अर्धशतकः 52
- सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच: 35
- सबसे अधिक मैन ऑफ द सीरीज: 7
- सबसे अधिक चौके: 1038
- फील्डर के रूप में सर्वाधिक कैच: 117
- सबसे अधिक मैच: 227