फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan will be able to return on field again, his bowling action got clean chit
WI Inning
235/3 (34.4 ov)
Target: 352
Keemo Paul 17(15)*
Shai Hope 103 (106)
WI need 117 runs in 15.2 remaining overs

Shakib Al Hasan: अब फिर से मैदान पर लौट पाएंगे शाकिब, दोबारा समीक्षा के बाद उनके एक्शन को मिली 'क्लीन चिट'

Thu, 20 Mar 2025 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

गेंदबाजी से प्रतिबंध के बावजूद शाकिब पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर किसी भी प्रारूप में खेल सकते थे, लेकिन वह बांग्लादेश की टीम से फिलहाल बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan will be able to return on field again, his bowling action got clean chit
शाकिब अल हसन - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन को 'क्लीन चिट' मिल गई है और अब वह मैदान पर लौट सकेंगे। शाकिब अब वनडे और दुनिया भर की लीग में खेल सकते हैं। वह टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। शाकिब ने क्रिकबज से कहा, 'यह खबर सही है (गेंदबाजी टेस्ट में खरा उतरना) और मैं फिर गेंदबाजी कर सकता हूं।'
विज्ञापन

उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने गेंदबाजी एक्शन की तीसरी समीक्षा कहां कराई। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ अक्तूबर 2024 में कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला था। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी। उसी महीने में लाफबॉरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण से शाकिब के गेंदबाजी एक्शन के अवैध होने की पुष्टि हुई थी।  

IPL 2025: अब राजस्थान ने भी शुरुआती तीन मैचों की लिए बदला कप्तान, इस युवा को सौंपी कमान, सैमसन को दी नई भूमिका

इसके बाद शाकिब ने जनवरी में चेन्नई में टेस्ट कराया, लेकिन उनका एक्शन वैध करार नहीं दिया गया। इसी वजह से आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से उन्हें बाहर रहना पड़ा। बांग्लादेश को अब श्रीलंका से वनडे श्रृंखला खेलनी है जिसमें वह भाग ले सकते हैं। वह आईपीएल का पीएसएल का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी से प्रतिबंध के बावजूद शाकिब पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर किसी भी प्रारूप में खेल सकते थे, लेकिन वह बांग्लादेश की टीम से फिलहाल बाहर चल रहे हैं। शाकिब ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। राजनेता बनने के बाद शाकिब का अंतरराष्ट्रीय करियर असमंजस में है। शाकिब ने 71 टेस्ट में 4609 रन बनाए और 246 विकेट लिए। उनके नाम 247 वनडे मैचों में 7570 रन और 317 विकेट है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2551 रन और 149 विकेट लिए हैं।

IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed