फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Many cricketers including Rishabh Pant consider Dhoni as their idol', says Zaheer Khan CSK vs LSG

IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...

Thu, 20 Mar 2025 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

जहीर ने कहा, 'लखनऊ में होने वाले मुकाबले में हम चेन्नई सुपरकिंग्स को टीम को कड़ी टक्कर देंगे। अगर 14 अप्रैल को इकाना स्टेडियम धोनी की शर्ट से रंग भी जाए तो हमें कोई हैरत नहीं होगी।'

विज्ञापन
IPL 2025: 'Many cricketers including Rishabh Pant consider Dhoni as their idol', says Zaheer Khan CSK vs LSG
धोनी, जहीर और पंत - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर जहीर खान का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी जब तक खेलेंगे, तब तक आईपीएल में उनका जलवा बना रहेगा। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'माही की लोकप्रियता लखनऊ ही नहीं, पूरे देश में है। हमारी टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत आईपीएल खेल रहे सभी बड़े क्रिकेटर भी माही को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन

जहीर ने कहा, 'लखनऊ में होने वाले मुकाबले में हम चेन्नई सुपरकिंग्स को टीम को कड़ी टक्कर देंगे। अगर 14 अप्रैल को इकाना स्टेडियम धोनी की शर्ट से रंग भी जाए तो हमें कोई हैरत नहीं होगी।' ऋषभ के नेतृत्व में चढ़कर खेलेगी एलएसजी जहीर खान ने कहा, 'ऋषभ पंत अच्छे कप्तान हैं। वह टीम को आगे ले जाएंगे। हमें उनसे बहुत उम्मीद है। एक अच्छा लीडर टीम को आगे ले जाने का काम करता है।'

IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी खेलों के बढ़ावे के लिए कर रहे काम...
जहीर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यूपी में खेलों के विकास के लिए काफी काम हो रहा है। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना। यह अच्छी बात है। खेलों के प्रति उनका विजन शानदार है। हमने उन्हें लखनऊ में होने वाले आईपीएल मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया है।'

IPL 2025: लखनऊ-बेंगलुरु, दिल्ली और पंजाब की निगाहें अपने पहले खिताब पर, क्या कप्तान बदलने से हो पाएंगे कामयाब?
विज्ञापन

22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed