हवाई हादसे में बाल-बाल बचा क्रिकेटर और उसकी पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के दूसरे नंबर के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपनी पत्नी उमेद अहमद शिशिर के साथ एक हवाई हादसे में बाल-बाल बच गए।
शाकिब और उनकी पत्नी के साथ यह हादसा उस समय हुआ, जब हेलीकॉप्टर इस दंपति को कोक्स बाजार में उतारने के बाद क्रैश हो गया। क्रिकेटर और उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हालांकि इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए। 29 साल के बांग्लादेश के शीर्ष क्रिकेटर शाकिब और उनकी पत्नी के साथ यह हादसा शुक्रवार को हुआ। हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया जब उसने दोनों को कोक्स बाजार में छोड़ा।
शाकिब इस घटना से काफी शॉक्ड रह गए। उन्होंने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, "मैं ठीक हूं, लेकिन हेलीकॉप्टर के क्रैश करने की खबर सुनकर शॉक्ड हो गया हूं। लेकिन मैं आपको इसके क्रैश के बारे में कुछ भी नहीं बता सकता। मैं उस समय शूटिंग में बिजी था।"
वापसी के लिए उड़ान भरने के दौरान हुआ हादसे का शिकार
यह हेलीकॉप्टर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास एलानी बाजार जाने के लिए उड़ान भरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। शाकिब और उनकी पत्नी एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में कोक्स बाजार गए थे। उनके रॉयल ट्यूलिप रिसॉर्ट में पहुंचने के एक घंटे के बाद हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया।
टेन स्पोर्ट्स ने इस घटना की तस्वीर पोस्ट की है।