{"_id":"63bd41e4cc8a042b2149c02e","slug":"shadab-khan-gave-befitting-reply-to-trolls-after-criticised-for-getting-injury-while-playing-bbl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: विदेशी लीग खेलकर चोटिल हुए शादाब की हुई आलोचना, पाकिस्तानी स्पिनर ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan: विदेशी लीग खेलकर चोटिल हुए शादाब की हुई आलोचना, पाकिस्तानी स्पिनर ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Tue, 10 Jan 2023 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:15 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले शादाब ने ट्विटर पर मध्य पंजाब के लेग स्पिनर उस्मा मीर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की घोषणा के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया था। इसके बाद लोगों ने शादाब को ही ट्रोल कर दिया था।
विज्ञापन
शादाब खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ समय से चोट की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, शादाब टी20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए वह एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे। शादाब पिछले चार-पांच वर्षों में पाकिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में उनका नाम नहीं था। हालांकि, कराची में सोमवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने कीवी टीम को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। शादाब को फिलहाल दो से तीन सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने को कहा गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले शादाब ने ट्विटर पर मध्य पंजाब के लेग स्पिनर उस्मा मीर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की घोषणा के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया था।
Playing foreign leagues for money. Getting injured. Missing national team matches.
— Rana Mozammil (@ranamozi) January 5, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
शादाब ने अपनी उंगली की चोट के बारे में भी प्रशंसकों को अपडेट किया, लेकिन राणा मोजाम्मिल नाम के एक ट्विटर यूजर ने अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से चूकने के लिए उनकी खिंचाई की। यूजर ने शादाब की ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- पैसे के लिए विदेशी लीग खेल रहे। चोटिल हो रहे। राष्ट्रीय टीम के मैच मिस कर रहे। हालांकि, शादाब ने मुंहतोड़ जवाब से ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया।
Mere BBL experience ki wajah se meri performance Australia mai achi hui world cup mai. Playing in different conditions makes u better. Jahan mai national team ke liye select hon ga wahan hamesha national team ke liye khelun ga. Allah aap ko hamesha khush rakhay. https://t.co/qO7laXIfiI
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) January 8, 2023
शादाब ने जवाब में लिखा- ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में मेरा प्रदर्शन अच्छा था क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल खेला है। अलग-अलग परिस्थितियों में खेलना आपको बेहतर बनाता है। जब भी मेरा चयन होगा मैं हमेशा राष्ट्रीय टीम के लिए खेलूंगा। भगवान आपका भला करे। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट लिए।