{"_id":"59f2f9124f1c1b6e548b93bb","slug":"sarfraz-ahmed-said-i-was-scared-watching-myself-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आप को टीवी पर देखकर बहुत डर गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, जानिए क्यों","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने आप को टीवी पर देखकर बहुत डर गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, जानिए क्यों
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 27 Oct 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
pakistan team
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि वो खुद को टीवी पर देखकर काफी डर गए थे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एक सटोरिए द्वारा दिए गए फिक्सिंग के ऑफर के बारे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को बताने के बाद वो काफी परेशान हो गए थे और डर भी गए थे।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में पाकिस्तान की मीडिया में काफी चर्चा हुई। इस मामले की जल्द जानकारी देने के लिए सरफराज की तारीफ की गई। पाकिस्तान क्रिकेट में इस मामले को लेकर काफी खलबली मच गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः- बड़ा खुलासा: 'श्रीलंका ने जादू-टोना करके पाकिस्तान को दी टेस्ट सीरीज में मात'
विज्ञापन
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले सरफराज ने इस घटना के बारे में पहली बार बात किया और कहा कि इस मामले में बोर्ड को बताकर वो रिलैक्स महसूस कर रहे थे। मगर टीवी पर इस बारे में लगातार हो रही चर्चा से वो काफी डर गए थे।
इस मामले में उन्होंने कहा, ‘जो होना था वो हो गया और मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था। मैं इस घटना की जानकारी देने के बाद डरा हुआ नहीं था। मगर खुद को टीवी पर देखने के बाद मैं काफी डर गया। मेरे बारे में टीवी पर खूब चर्चा की गई, जिससे मुझे काफी डर लगने लगा। अल्लाह के करम से फिलहाल सब कुछ सामान्य हो रहा है।’