फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसके छक्के से झूमे थे कोहली, खड़े होकर बजाई थीं तालियां, दो दिन बाद वो ही टीम से बाहर

Tue, 14 Jan 2020 07:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 14 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Sanju Samson dropped after two balls from Indian Cricket Team squad vs New Zealand
संजू सैमसन और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 12 जनवरी यानी रविवार देर शाम किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक टीम में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने आराम के बाद वापसी की है। विश्व कप के बाद से छुट्टी पर चल रहे धोनी एकबार फिर टीम में नहीं है। फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद हार्दिक को भी जगह नहीं मिली, लेकिन इन सबके इतर टीम घोषित होने के बाद जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह हैं संजू सैमसन।

Sanju Samson dropped after two balls from Indian Cricket Team squad vs New Zealand
संजू के छक्के पर झूमते विराट - फोटो : ट्विटर

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ एकबार फिर अन्याय होता नजर आ रहा है, उन्हें टीम से बाहर किए जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं। वे लगातार भारतीय टीम के साथ थे, लेकिन उन्हें केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला और फिर बाहर कर दिया गया, वो भी तब जब उन्हें चार साल बाद प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला।

Sanju Samson dropped after two balls from Indian Cricket Team squad vs New Zealand
संजू सैमसन के छक्के पर खुश विराट - फोटो : ट्विटर

संजू ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के हरारे टी-20 से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। लगातार 8 मैच में बेंच पर बैठने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी 2020 को पुणे टी-20 में उन्हें मौका मिला। ऋषभ पंत की जगह वह न सिर्फ वह प्लेइंग इलेवन में खेले बल्कि विराट की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी भी करने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson dropped after two balls from Indian Cricket Team squad vs New Zealand
संजू के छक्के पर झूमते विराट - फोटो : ट्विटर

चार साल बाद टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे संजू ने क्रीज पर जाते ही पहली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। डगआउट में बैठे भारतीय कप्तान अपनी सीट से उठ खड़े हुए। खुशी में जमकर झूमे। टीम के बाकी सदस्यों के साथ कप्तान कोहली ने तालियां बजाकर इस विकेटकीपर बल्लेबाज के शॉट पर खुशी भी जताई, लेकिन संजू अगली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
Sanju Samson dropped after two balls from Indian Cricket Team squad vs New Zealand
संजू सैमसन और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपिंग में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया। तकनीक के मामले में ऋषभ पंत से काफी बेहतर भी नजर आए। मगर एक बार फिर टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा नहीं जता पा रहा। लगता है कि वर्ल्ड टी-20 के लिहाज से शायद विराट बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ही अपनी पहली पसंद बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed