फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: 'हिटमैन' रोहित और वॉर्नर के बीच कड़ी टक्कर देखने को बेताब हैं यह दिग्गज

Tue, 14 Jan 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
india vs australia: Dean Jones looks forward to contest between Rohit and Warner
रोहित और वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स ने कहा है कि रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर, दोनों रनों के भूखे हैं और वह तीन मैचों की आगामी सीरीज में हाल के समय के इन दो दिग्गज सलामी बल्लेबाजों के बीच मुकाबला देखने को बेताब हैं। 


 

india vs australia: Dean Jones looks forward to contest between Rohit and Warner
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपनी पिछली सीरीज में श्रीलंका को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2-0 से शिकस्त दी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने स्वदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
 

india vs australia: Dean Jones looks forward to contest between Rohit and Warner
डीन जोन्स

जोन्स ने एक टीवी शो में कहा, 'रोहित और वॉर्नर मैदान के दोनों ओर अच्छा खेलते हैं। अगर आप मैदान के एक तरफ रन बनाना मुश्किल कर देते हो तो वे मैदान के दूसरी तरफ रन बनाने का तरीका ढूंढ लेते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: Dean Jones looks forward to contest between Rohit and Warner
वॉर्नर - फोटो : social Media

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'ये खिलाड़ी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी फिट हैं और वे रन बनाने के लिए भूखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि इनमें से जंग कौन जीतेगा।' सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होगी। दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच राजकोट में 17 जनवरी जबकि तीसरा बेंगलुरु में 19 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
india vs australia: Dean Jones looks forward to contest between Rohit and Warner
डीन जोन्स - फोटो : crictracker

जोन्स ने आधुनिक क्रिकेट में 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज के होने के फायदे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, '140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जब इस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और आप गलती करते हैं तो आपके पास समय नहीं होता- आप बोल्ड हो जाते हो या एलबीडब्ल्यू और यही कारण है कि टीमें 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को रखना पसंद करती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed