{"_id":"5c42cdbebdec22691d36bb7e","slug":"sanju-samson-bat-again-after-fractured-finger-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस युवा बल्लेबाज ने जीता हर किसी का दिल, चोटिल होने के बावजूद मैदान पर दिखाई दिलेरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: इस युवा बल्लेबाज ने जीता हर किसी का दिल, चोटिल होने के बावजूद मैदान पर दिखाई दिलेरी
Sat, 19 Jan 2019 12:43 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
sanju samson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन क्रिकेट उभरते सितारों में शुमार हैं। जूनियर विश्व कप में भारत की ओर से खेल चुके संजू आईपीएल में भी अपनी बिंदास बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित कर चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलते हुए संजू ने दिलेरी की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख क्रिकेट के बड़े-बड़े सूरमा हैरान रह गए।
विज्ञापन
संजू ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल गुजरात के खिलाफ अंगुली में फ्रैक्चर होने के बावजूद क्रीज पर बल्लेबाजी की। संजू घायल होने के बावजूद मैच के दूसरे दिन क्रीज पर उतरे। एक हाथ से बैटिंग करते हुए उन्होंने केरल की दूसरी पारी के दौरान नौ गेंदें खेलीं।
विज्ञापन
संजू को यह चोट केरल की पहली पारी के दौरान अरजान नागवासवाला की गेंद पर लगी थी और उन्हें रिटायर होना पड़ा था। संजू ने पहली पारी में 34 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली थी। केरल ने पहली पारी में 185 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पहली पारी भी 162 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर केरल को बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
दूसरी पारी में केरल की टीम 171 रन ही बन सकी। चोटिल होने के बावजूद संजू आखिरी विकेट के रूप में बैटिंग के लिए उतरे। जलज सक्सेना के साथ उन्होंने आखिरी विकेट के लिए 9 रन जोड़े। संजू भले ही दूसरी पारी में कोई रन नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने अपने जीवट से हर किसी का दिल जीता।
देखें वीडियो:
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) January 16, 2019