फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांजरेकर पहले जमकर कर चुके हैं आलोचना, अब बताया कैसा है सचिन तेंदुलकर के साथ रिश्ता

Fri, 12 Jan 2018 03:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
sanjay manjrekar describe the relationship with sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट और प्रसिद्ध कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'इम्परफैक्ट' में सचिन के साथ उनके रिश्ते का जिक्र किया है। मांजरेकर ने कहा, 'सचिन और मैं ग्राउंड पर बेशक एक-दूसरे से टकराते रहे हों, लेकिन ऑफ द फील्ड वह एक बेहतर इंसान हैं और हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कई बार मांजरेकर अपने टीम के साथी सचिन तेंदुलकर की आलोचना कर चुके हैं।


 

sanjay manjrekar describe the relationship with sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर
दो दशक तक क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में बहुत कम बार आलोचनाओं का सामना किया है। हर कोई उन्हें एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छा इंसान भी मानता है। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर उन चुनिंदा लोगों की फहरिस्त में शुमार हैं, जो 'बैटिंग लीजेंड' पर ताना कसने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं।
sanjay manjrekar describe the relationship with sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर
एक समय ऐसा भी था जब संजय मांजरेकर ने सचिन के बारे में अपने आलोचनात्मक विचार रखे थे। उन्होंने सचिन से जुड़े दो ऐसे खुलासे किए थे, जिन्हें सुनकर सचिन के फैंस आज तक हैरान हैं। दरअसल मांजरेकर ने सचिन के राज्यसभा मेंबर बनने और करियर के आखिरी दौर में उनके रवैये को लेकर तीखी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay manjrekar describe the relationship with sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर
संजय मांजरेकर ने कहा था, 'जब कभी मेरे जहन में सचिन की रिटायरमेंट को लेकर खयाल आता था, तो मैं हमेशा सोचता था कि सचिन आगे चलकर कोचिंग, बिजनेस या सोशल एक्टिविटी के जरिए किसी न किसी तरह से क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। मगर विश्वकप विजेता खिलाड़ी ने क्रिकेट से जुड़ने की बजाये राज्यसभा का सदस्या बनना ज्यादा बेहतर विकल्प समझा।'
विज्ञापन
sanjay manjrekar describe the relationship with sachin tendulkar
सचिन
इसके अलावा, मीठे शब्दों में सचिन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा था कि सचिन जब अपने करियर के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे थे, तब कई बार उनकी वजह से टीम में गलत चीजें घट रही थीं। यह ऐसा समय था जब सचिन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन महज एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी होने की वजह से कोई भी उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बिठाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। खराब फॉर्म में रहते हुए लगातार टीम में बने रहना दूसरे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मजाक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed