{"_id":"5a5879394f1c1ba53f8b45fe","slug":"sourav-ganguly-suggested-virat-kohli-to-not-make-any-changes-in-the-upcoming-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैप्टन कोहली से खुश नहीं 'दादा', बोले- ऐसा ही करते रहोगे तो जीत मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैप्टन कोहली से खुश नहीं 'दादा', बोले- ऐसा ही करते रहोगे तो जीत मुश्किल
Fri, 12 Jan 2018 02:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को सलाह दी है कि वह मौजूदा बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ ही मैदान संभाले और टीम संयोजन को लेकर कोई छेड़छाड़ नहीं करें।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई थी कि अजिंक्य रहाणे पर रोहित शर्मा को तरजीह क्यों दी गई। 'हिटमैन' ने केपटाउन टेस्ट में कुल 21 रन बनाए। टीम इंडिया को इस मैच में 72 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
3 of 6
केएल राहुल
टीम इंडिया के ओपनर्स पर भी सवाल उठे क्योंकि शिखर धवन दोनों ही पारियों में खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इस वजह से उनकी जगह दूसरे टेस्ट में केएल राहुल को आजमाया जाना तय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौरव गांगुली
गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में कहा, 'विराट कोहली को टीम संयोजन को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। भले ही केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे का उप-महाद्वीप में प्रदर्शन अच्छा रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए हर मैच में बदलाव करना सही नहीं। टीम इंडिया को अपने मौजूदा बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा जताना होगा और उसे अगले टेस्ट में भी बरकरार रखना होगा। अभी सीरीज में दो टेस्ट बचे हैं और मुझे लगता है कि सभी मुकाबलों में नतीजे निकलेंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने पांच गेंदबाजों की रणनीति का समर्थन किया और कहा कि न्यूलैंड्स में टीम इंडिया जीत के करीब भी इसलिए पहुंची क्योंकि उसके गेंदबाजों ने 20 विकेट निकालकर दिए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया की पांच गेंदबाजों को आजमाने की रणनीति सही है। टेस्ट मैच में रन बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी विकेट निकालना भी है। टीम इंडिया को अगर जीत दर्ज करना है तो 20 विकेट निकालना होंगे। यह अगले दो टेस्ट में महत्वपूर्ण रहेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।