फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर ने खोला 25 साल पुराना राज, जब करनी पड़ी थीं कोच-कप्तान से मिन्नतें

Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Reveals Why He Had To Beg And Plead For Opening Slot
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर में 340 बार ओपनिंग की है, लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले तेंदुलकर को भी टीम में अपनी पसंदीदा पायदान पर खेलने के लिए विनती करनी पड़ी थी। दुनिया के बेहतरीन ओपनर सचिन तेंदुलकर ने अरसे बाद इस राज से पर्दा उठाया है।

Sachin Tendulkar Reveals Why He Had To Beg And Plead For Opening Slot
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

90 के मध्य दौर में विकेट बचाने की रणनीति हुआ करती थी। सचिन ने थोड़ा अलग करने का प्रयास किया, आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति काम कर गई। अगर वह शुरुआती दौर में  बतौर ओपनर नाकामयाब हो जाते तो शायद फिर कभी ओपनिंग करते हुए नहीं दिखते।

Sachin Tendulkar Reveals Why He Had To Beg And Plead For Opening Slot
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने जब 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग की, तब टीम के कप्तान अजहरुद्दीन और कोच अजीत वाडेकर थे। सचिन ने वाडेकर से कहा था कि उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया जाए। अगर वे नाकाम रहे तो फिर दोबारा ओपनिंग करने की बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Reveals Why He Had To Beg And Plead For Opening Slot
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

सचिन ने अपने पहले मैच में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ओपनिंग की थी। सिद्धू चोट के कारण उस मैच में नहीं खेले थे, इससे टीम में एक ही स्पेशलिस्ट ओपनर अजय जडेजा बचे। सचिन तेंदुलकर, जडेजा के साथ ही ओपनिंग करने उतरे थे।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Reveals Why He Had To Beg And Plead For Opening Slot
सचिन तेंदुलकर

बतौर ओपनर अपने पहले मैच में उन्होंने 49 गेंदों पर 82 रन बनाए थे, इसलिए उन्हें दोबारा यह नहीं पूछना पड़ा कि क्या ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। तब सब लोग इस बात पर सहमत हो चुके थे कि सचिन को ओपनिंग करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed