ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच हाल में एशेज सीरीज के दौरान शीर्ष क्रम की विफलता देखने के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में तीन टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज वह केवल 97 रन जोड़ पाए थे, जिससे इस 32 साल के खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया था। तब उन्हें लगा था कि वापसी का मौका शायद उनके हाथ से निकल गया।
वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को दोबारा खड़ा करने वाला यह कप्तान टेस्ट टीम में जगह बनाने को तरस रहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन