फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar returns disappointed without ringing the bell at lords

लॉर्ड्स स्टेडियम से निराश होकर लौटे सचिन तेंदुलकर, पहली बार अधूरा रह गया काम

Fri, 10 Aug 2018 11:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar returns disappointed without ringing the bell at lords
सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम से निराश होकर लौटना पड़ा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और इस वजह से पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई न ही टॉस हुआ। सचिन तेंदुलकर को लॉर्ड्स की घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन खेल शुरू नहीं होने की वजह से उनके हाथ निराशा लगी।

विज्ञापन


यह देखने को मिला कि तेंदुलकर ने मेंबर्स एंड पर धैर्यपूर्वक इंतजार किया और उम्मीद जताई कि थोड़ी देर के लिए सही, लेकिन खेल शुरू हो सके। मगर ऐसा संभव नहीं हुआ। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले घंटी बजाने के लिए पूरी तरह तैयार, लेकिन दुर्भाग्यवश मौसम की योजना अलग थी। उम्मीद है कि अगले चार दिनों में अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन






1990 में तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर पहला टेस्ट खेला था। 2010 में उन्हें मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने मानद सदस्य बनाया। लॉर्ड्स टेस्ट में घंटी बजाने की परंपरा का परिचय 2007 में हुआ, जिसे पूरा करते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, प्रशासक या खेल के प्रति जुनूनी लोकप्रिय व्यक्ति।

तेंदुलकर की इच्छा रह गई अधूरी

sachin tendulkar returns disappointed without ringing the bell at lords
सचिन तेंदुलकर

तेंदुलकर पहली बार लॉर्ड्स पर घंटी बजाने वाले थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि शुक्रवार को वह भारत लौट रहे हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर इस परंपरा को पूरा करेंगे। 

वैसे, इंग्लैंड में 24 अगस्त 2013 के बाद यह पहला मौका है जब पूरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा हो। वहीं लॉर्ड्स में 17 साल पहले किसी टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुला था। 2001 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा था।

याद हो कि टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 31 रन से मात दी थी। टीम इंडिया को सीरीज में जोरदार वापसी की उम्मीद है क्योंकि पिछली बार लॉर्ड्स पर उसने इंग्लैंड को मात दी थी। 2014 में लॉर्ड्स पर इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed