फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Narendra Modi MS Dhoni Among Famous Names Used by Fake Applicants For Head Coach application

BCCI: भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए मोदी-शाह, सचिन-धोनी के नाम से आवेदन, क्या है सच्चाई? जानें पूरा मामला

Tue, 28 May 2024 02:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 May 2024 02:28 PM IST
सार

मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा और माना जा रहा है कि द्रविड़ अब आगे इस भूमिका में नहीं रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sachin Narendra Modi MS Dhoni Among Famous Names Used by Fake Applicants For Head Coach application
नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, सचिन और धोनी - फोटो : PTI/IPL

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिन पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे जिसकी अंतिम तिथि 27 मई है। मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा और माना जा रहा है कि द्रविड़ अब आगे इस भूमिका में नहीं रहना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई है, लेकिन इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि भारतीय टीम का अगला कोच कौन होगा? हालांकि, अब एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि आवेदन के लिए प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे नामों के साथ कुछ फर्जी आवेदन भी आए हैं। 
विज्ञापन

ऑनलाइन के जरिये आए 3000 से अधिक आवेदन
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए गूगल फॉर्म के जरिये 3000 से अधिक आवेदन आए जिसमें कई फर्जी आवेदन शामिल हैं। मालूम हो कि मुख्य कोच पद के लिए गूगल फॉर्म के जरिये आवेदन मंगाए गए थे जिसमें कुछ फर्जी आवदेन आए। कुछ लोगों ने मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रसिद्ध हस्तियों के नाम देकर फर्जी आवेदन दिए हैं। इस तरह का मामला सामने आने से बीसीसीआई के लिए काम बढ़ गया है क्योंकि उन्हें अब उन आवेदन की पहचान करनी होगी जो सही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, पिछले साल भी बीसीसीआई को इसी तरह की चीजों का सामना करना पड़ा था और इस बार भी समान चीजें ही हुई। गूगल फॉर्म के जरिये बीसीसीआई ने इसलिए आवेदन मंगाए जिससे उम्मीदवारों का निर्णय करने में आसानी रहे। 
विज्ञापन

फैसले लेने से पहले समय ले सकता है बोर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। गंभीर आईपीएल 2024 सीजन में विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर थे। हालांकि, उन्होंने भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, समय सीमा ठीक है लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिंबाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed