{"_id":"44e5b62a-fb3e-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sachin-launches-his-official-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अपने चाहने वालों के लिए उपलब्ध हैं सचिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फेसबुक पर अपने चाहने वालों के लिए उपलब्ध हैं सचिन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 10 Sep 2012 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंदुलकर अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक से जुड़ गए हैं। सोमवार को सचिन ने फेसबुक पर आधिकारिक रूप से पेज जारी किया। सचिन के पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। खास बात यह है कि पेज ऑनलाइन होने के करीब डेढ़ घंटे के बाद ही 4,12905 फॉलोअर्स सचिन से जुड़ चुके हैं।
फेसबुक के अधिकारियों ने बताया कि सचिन अपने इस आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए दुनियाभर में अपने प्रशंसकों से आसानी से जुड़ पाएंगे और उनसे सीधे संपर्क भी कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि सचिन के इस फेसबुक पेज के जरिए उनके प्रशंसकों को इस महानतम क्रिकेटर के बारे में कई जानकारी समय से मिल सकेगी।
इसके अलावा सचिन के फेसबुक अकाउंट पर उनकी कुछ खास और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो, प्रतिक्रियाएं भी मिल सकेंगी। इसके अलावा सचिन के जो प्रशंसक पहले से ही फेसबुक अकांउट पर हैं वे भी उनसे जुड़ सकेंगे।