फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs ENG 1st Test Stuart Broad completed his 400th test wickets in this decade

SAvENG: स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस दशक में पूरे किए अपने 400 टेस्ट विकेट, एंडरसन के क्लब में हुए शामिल

Fri, 27 Dec 2019 07:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Dec 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
SA vs ENG 1st Test Stuart Broad completed his 400th test wickets in this decade
स्टुअर्ट ब्रोड - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल की। सेंचूरियन में खेले जा रहे मैच में ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डूप्लेसिस का विकेट लेकर इस दशक में अपने 400 टेस्ट विकेट पूरे किए।

विज्ञापन


वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बनें। उनसे पहले इस दशक में 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड हमवतन जेम्स एंडरसन के नाम पर था। एंडरसन ने साल 2010 के बाद से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 428 विकेट चटकाए हैं। ब्रॉड ने पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स होने तक दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। 
विज्ञापन


इस दशक में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन जहां सबसे आगे हैं वहीं ब्रॉड 400 से अधिक विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन 376 विकेट के साथ तीसरे, श्रीलंकाई रंगना हेराथ 363 विकेट के साथ चौथे और भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 362 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed