कार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हुए क्रिकेटर मोहम्मद शमी, इन्होंने मांगी सलामती की दुआएं
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पत्नी के आरोपों से घिरे शमी एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह हादसा देहरादून से दिल्ली आते वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार से आते ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि शमी अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन इस समय उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। ऐसे में शमी के चाहने वाले अभी से उनके लिए दुआएं मांगने लगे हैं। दरअसल शमी के साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीटर पर शमी की सलामती के लिए एक संदेश लिखा है।
रोहित ने अपने ट्ववीट में लिखा, 'शमी इन दिनों बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएं।' यह संदेश लिखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर शमी को टैग भी किया है। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से इस क्रिकेटर को कई बड़े सदमों ने घेर रखा है।
इस हादसे में क्रिकेटर की आंख बाल-बाल बच गई और उनके माथे पर दस टांके भी आए हैं। हादसा होने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां का अभी तक कई बयान सामने नहीं आया है। शमी के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक तौर पर काफी कड़े बीते क्योंकि उन पर पत्नी हसीन जहां ने गंभीर आरोप लगाए थे।
This lad has gone through a lot in recent times. Wishing him a speedy recovery @MdShami11
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 25, 2018