फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: रोहित ने तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, बने टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ी

Mon, 04 Nov 2019 08:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Rohit sharma eight runs away from breaking Virat Kohli most T20 runs record
रोहित शर्मा - फोटो : social media

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच में महज आठ रन बनाते ही 'हिटमैन' ने न सिर्फ विराट कोहली को पछाड़ा बल्कि टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। हालांकि रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए, बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।



रोहित के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं वहीं विराट ने 72 मैचों में 2450 रन बनाए हैं।

Rohit sharma eight runs away from breaking Virat Kohli most T20 runs record
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

दरअसल, टीम इंडिया के नियमित कप्तान कोहली इस मुकाबले से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर और रोहित दूसरे स्थान पर थे। कोहली ने 72 मुकाबलों में 50 की औसत से 2450 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.28 का रहा, उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 22 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Rohit sharma eight runs away from breaking Virat Kohli most T20 runs record
रोहित शर्मा - फोटो : social media

वहीं रोहित ने इस मैच से पहले 98 टी-20 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने चार शतक और 17 अर्धशतक भी बदौलत 2443 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा की औसत 32.14 की रही, जबकि स्ट्राइक रेट 136.55 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma eight runs away from breaking Virat Kohli most T20 runs record
संजू सैमसन - फोटो : social Media

टेस्ट और वनडे मुकाबलों की बात करें तो इसमे विराट कोहली काफी आगे दिखाई देते हैं। बता दें कि विश्व कप के बाद लगातार मैच खेल रहे विराट कोहली को आराम देकर इस सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी इस सीरीज में हाथ खोलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Rohit sharma eight runs away from breaking Virat Kohli most T20 runs record

भारत पहली बार घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज दिल्ली में 3 नवंबर से होने जा रही है, दूसरा मैच राजकोट और तीसरा नागपुर में खेला जाएगा। टी-20 के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज भी होनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed