भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने तीन गेंदें शेष रहते ही 154 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को कभी नहीं हरा पाया था। ऐसे में आइए जानते भारत की इस करारी हार के कौन से पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम?
INDvsBAN: ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना जीत जाती टीम इंडिया
रोहित शर्मा
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनकर रही। धमाकेदार शुरुआत करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह केवल नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शफीउल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।
केएल राहुल
तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल का बल्ला भी खामोश रहा। उनपर जिम्मेदारी थी कि वह पारी को आगे बढ़ाए लेकिन वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनीमुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया।
शिवम दुबे
इस मैच से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह अपने डेब्यू मैच में केवल एक ही रन बना सके। उन्हें अफीफ हुसैन ने खुद की गेंद पर कैच लेकर चलता किया।
खलील अहमद
टीम इंडिया की इस करारी हार के असली जिम्मेदार खलील अहमद रहे। क्योंकि 18वां ओवर खलील के पास था। इस ओवर में खलील ने जबरदस्त रन लुटाए। इस ओवर में उन्होंने 18 रन खर्च किए। रहीम ने खलील के चार गेंदों पर लगातार चार चौके लगाए। कुल मिलाकर खलील ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट झटके।