दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच में महज आठ रन बनाते ही 'हिटमैन' ने न सिर्फ विराट कोहली को पछाड़ा बल्कि टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। हालांकि रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए, बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं वहीं विराट ने 72 मैचों में 2450 रन बनाए हैं।
2 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
दरअसल, टीम इंडिया के नियमित कप्तान कोहली इस मुकाबले से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर और रोहित दूसरे स्थान पर थे। कोहली ने 72 मुकाबलों में 50 की औसत से 2450 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.28 का रहा, उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 22 अर्धशतक भी जड़े हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
वहीं रोहित ने इस मैच से पहले 98 टी-20 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने चार शतक और 17 अर्धशतक भी बदौलत 2443 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा की औसत 32.14 की रही, जबकि स्ट्राइक रेट 136.55 रहा।
4 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
टेस्ट और वनडे मुकाबलों की बात करें तो इसमे विराट कोहली काफी आगे दिखाई देते हैं। बता दें कि विश्व कप के बाद लगातार मैच खेल रहे विराट कोहली को आराम देकर इस सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी इस सीरीज में हाथ खोलने का मौका मिल सकता है।
भारत पहली बार घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज दिल्ली में 3 नवंबर से होने जा रही है, दूसरा मैच राजकोट और तीसरा नागपुर में खेला जाएगा। टी-20 के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज भी होनी है।