फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Roger Binny filed nomination for BCCI President can be appointed Unopposed

BCCI New President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, निर्विरोध जीत सकते हैं चुनाव

Tue, 11 Oct 2022 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष का चुनाव 18 अक्तूबर को किया जाएगा। फिलहाल इस रेस में रोजर बिन्नी अकेले हैं। ऐसे में उन्हें निर्विरोध बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। 
 

विज्ञापन
Roger Binny filed nomination for BCCI President can be appointed Unopposed
रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी ने मंगलवार को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। 67 साल के बिन्नी अब तक इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। यदि कोई और उम्मीदवार नहीं नामांकन नहीं करता है, तो वह 18 अक्तूबर को मुंबई में बोर्ड की सालाना बैठक नए अध्यक्ष बन सकते हैं। बिन्नी सौरव गांगुली की जगह लेंगे। सूत्रों के अनुसार लगातार बातचीत और बैठक के बाद बीसीसीआई के सदस्यों ने बिन्नी को 36वें बोर्ड अध्यक्ष के रूप में चुनने का फैसला किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ने भी नामांकन दाखिल किया है और अगर कोई और उम्मीदवार नहीं आता है तो वह लगातार दूसरी बार बीसीसीआई सचिव चुने जाएंगे। वह आईसीसी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में गांगुली की जगह भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन


REPORT: सौरव गांगुली ने आईपीएल चेयरमैन पद की पेशकश ठुकराई, बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहना चाहते थे
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने कहा "रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद के लिए और उन्होंने खुद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सचिव के लिए जय शाह, कोषाध्यक्ष के लिए आशीष शेलार और देवजीत सैकिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अभिषेक डालमिया भी परिषद का हिस्सा होंगे। खैरुल जमाल मजूमदार शीर्ष परिषद का हिस्सा होंगे। अभी तक इन सभी पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया है और वह निर्विरोध हैं।

बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Cricket: विदेश मंत्री जयशंकर को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ ने सिखाए क्रिकेट के गुर, सिडनी में हुई मुलाकात

बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए बिन्नई का सामने आना काफी चौकाने वाला है। हालांकि, जब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने सचिव संतोष मेनन की बजाय बीसीसीआई एजीएम में बिन्नई को अपने प्रतिनिधि के रूप में नामित किया। तभी से उनके अध्यक्ष बनने के संकेत मिल गए थे। बिन्नी केएससीए के अध्यक्ष हैं और बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड में अपना पद छोड़ना होगा।

1983 विश्व कप में बिन्नी ने आठ मैचों में 18 विकेट लिए थे। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बिन्नी इससे पहले भारत के चयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने संदीप पाटिल के नेतृत्व में काम किया था। हालांकि, जब चयन के लिए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का नाम आता था तो वह चर्चा में शामिल नहीं होते थे। 

IND vs SA Photos: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, आपस में भिड़े अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें मैच के रोमांचक पल

बीसीसीआई कैबिनेट में राजीव शुक्ला एकमात्र कांग्रेसी होंगे, जो चुने जाने पर उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल आईपीएल अध्यक्ष बनेंगे। वह बृजेश पटेल की जगह लेंगे। धूमल फिलहाल बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशीष शेलार नए कोषाध्यक्ष होंगे। अब वह मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। 

शुक्ला ने आगे बताया, "एक बार जब वह (शेलार) कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लेंगे, तो उन्हें एमसीए अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस लेना होगा।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी सहयोगी देवजीत सैकिया नए संयुक्त सचिव के रूप में जयेश जॉर्ज की जगह ले सकते हैं। बीसीसीआई आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है। शुक्ला ने कहा कि इस पर एजीएम में चर्चा की जाएगी।

T20 WC: पंत, कार्तिक, अश्विन और रोहित संग समंदर किनारे पहुंचे चहल, शेयर की तस्वीर, धनश्री ने किया रिएक्ट

गांगुली ने आईपीएल चेयरमैन का पद ठुकराया
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सौरव गांगुली ने दोबारा बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि बोर्ड में दो बार अध्यक्ष बनने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संविधान में संशोधन किया था और अध्यक्ष को दो बार चुने जाने की अनुमति दे दी थी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया- गांगुली को आईपीएल चेयरमैन पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। गांगुली ने इसके पीछे यह कारण बताया कि वह बोर्ड के सबसे शीर्ष पद पर रहने के बाद अब बोर्ड की सब-कमेटी के हेड नहीं बनना चाहते।

गांगुली के बीसीसीआई से हटने के बाद असम के सीएम बिस्वा सरमा पूर्व क्षेत्र के प्रतिनिधि बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed