फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's Foreign Minister Jaishankar meets Australia Cricket Legend Steve Waugh at SCG; gets cricketing lessons

Cricket: विदेश मंत्री जयशंकर को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ ने सिखाए क्रिकेट के गुर, सिडनी में हुई मुलाकात

Tue, 11 Oct 2022 09:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Oct 2022 09:11 PM IST
सार

सोमवार को जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से भी मुलाकात की थी और उन्हें विराट कोहली का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया था। रिचर्ड ने इसकी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी।

विज्ञापन
India's Foreign Minister Jaishankar meets Australia Cricket Legend Steve Waugh at SCG; gets cricketing lessons
स्टीव वॉ और जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। इस दौरान वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के संबंधों पर भी काफी बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जयशंकर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान स्टीव वॉ से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में स्टीव वॉ जयशंकर को क्रिकेट के गुर सिखाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जयशंकर ने स्टीव वॉ को भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर की फ्रेम गिफ्ट की। 
विज्ञापन

विज्ञापन

जयशंकर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाले कई बंधनों में से एक है। मैंने लीजेंड स्टीव वॉ से मिलने के लिए समय निकाला और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनसे मुलाकात की। मैंने क्रिकेट और अन्य विषयों पर भारत के लिए उनकी हार्दिक भावनाओं की सराहना की। विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ उनके अनुभवों का भी आनंद दिया।

India's Foreign Minister Jaishankar meets Australia Cricket Legend Steve Waugh at SCG; gets cricketing lessons
जयशंकर वॉ को सचिन का पोर्ट्रेट गिफ्ट करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से भी मुलाकात की थी और उन्हें विराट कोहली का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया था। रिचर्ड ने इसकी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- कैनबरा में जयशंकर की मेजबानी करके खुशी हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को कई चीजें बांधती हैं, जिसमें क्रिकेट के प्रति हमारा प्यार भी शामिल है। आज उन्होंने मुझे दिग्गज विराट कोहली द्वारा साइन किया गया बल्ला गिफ्ट के तौर पर देकर चौंका दिया।
विज्ञापन

जयशंकर इस दौरे पर क्रिकेट को लेकर काफी बयान दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की सराहना करते हुए कहा था कि देश में खेल के विकास में योगदान के लिए भारत हमेशा पूर्व कोच जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग का आभारी रहेगा। राइट ने 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग दी और देश के पहले विदेशी कोच बने। वहीं, फ्लेमिंग आईपीएल के सबसे सफल कोच में से एक हैं।

जयशंकर ने कहा- हमारे पास क्रिकेट में भी सहयोग का अच्छा उदाहरण है। भारत में कोई भी जॉन राइट को कभी नहीं भूलेगा या आईपीएल देखने वाला कोई भी व्यक्ति स्टीफन फ्लेमिंग को हमेशा याद करेगा। क्रिकेट के साथ-साथ हम हमेशा अपनी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, भले ही हम अपनी टीम को जिताना चाहते हों। इसी महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की भी शुरुआत हो रही है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए पर्थ में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed