फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Richa Ghosh to Be Honoured by CAB with Gold-Plated Bat and Ball for Her World Cup Heroics

Richa Ghosh: महिला विश्व कप स्टार ऋचा घोष को अच्छे प्रदर्शन का इनाम, सोने की परत वाली गेंद और बल्ला देगा कैब

Thu, 06 Nov 2025 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Nov 2025 09:44 AM IST
सार

कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिये गर्व की बात है।

विज्ञापन
Richa Ghosh to Be Honoured by CAB with Gold-Plated Bat and Ball for Her World Cup Heroics
ऋचा घोष - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाये गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा।
विज्ञापन


भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला बल्ला उन्हें भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिये प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिये गर्व की बात है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, 'ऋचा ने असाधारण प्रतिभा और जुझारूपन का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। उन्हें सम्मानित करना भारतीय क्रिकेट के लिये उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। वह बंगाल और देश के युवा क्रिकेटरों की प्रेरणास्रोत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें नंबर पर उतरी सिलिगुड़ी की 22 वर्ष की इस क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम पर फाइनल में 24 गेंद में 34 रन बनाये थे। भारत ने वह मैच 52 रन से जीता। ऋचा ने एक विश्व कप में सर्वाधिक 12 छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed