{"_id":"68209a59a25f7a96ba0408dc","slug":"rcb-captain-rajat-patidar-recovering-from-a-finger-injury-before-ipl-2025-season-resume-fitness-updates-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल दोबारा शुरू होने पहले आरसीबी के लिए आई राहत की खबर, अंगुली की चोट से उबर रहे कप्तान पाटीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल दोबारा शुरू होने पहले आरसीबी के लिए आई राहत की खबर, अंगुली की चोट से उबर रहे कप्तान पाटीदार
Sun, 11 May 2025 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 11 May 2025 06:09 PM IST
सार
टूर्नामेंट के स्थगित होने से पाटीदार को बिना किसी मैच से बाहर हुए चोट से उबरने के लिए एक सप्ताह का समय मिल गया। पाटीदार को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तीन मई को हुए मुकाबले के दौरान लगी थी।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राहत की खबर आई है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अंगुली की चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण वह कम से कम दो मैचों से बाहर हो सकते थे। आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था जिसके दोबारा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीएसके के खिलाफ लगी थी चोट
टूर्नामेंट के स्थगित होने से पाटीदार को बिना किसी मैच से बाहर हुए चोट से उबरने के लिए एक सप्ताह का समय मिल गया। पाटीदार को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तीन मई को हुए मुकाबले के दौरान लगी थी। उन्हें अपनी अंगुली को बचाए रखने और 10 दिनों तक ट्रेनिंग से दूर रहने की सलाह की गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी पाटीदार की चोट को लेकर सावधानी बरत रहा है। उसका ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि प्लेऑफ के दौरान पाटीदार टीम के लिए उपलब्ध रहें। इतना ही उनका चयन इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम के लिए हो सकता है। इसकी घोषणा आने वाले कुछ दिनों में हो सकती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: अंतिम समय में पोंटिंग ने नहीं भरी उड़ान, पंजाब के विदेशी खिलाड़ियों को भारत में रुकने के लिए मनाया

टीम के साथ बंगलूरू पहुंचे पाटीदार
पाटीदार शनिवार को टीम के साथ लखनऊ से बंगलूरू पहुंचे। चोट के बावजूद वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा होने के बाद आईपीएल का शेष सत्र जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

आरसीबी के कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल
पाटीदार के चोटिल होने से जितेश शर्मा लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी की कमान संभाल सकते थे, लेकिन शुक्रवार को इस मैच के होने से पहले ही बीसीसीआई ने आईपीएल स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। पाटीदार का चोटिल होना आरसीबी के लिए झटका है क्योंकि टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट भी बीमार हैं जिस कारण उनकी जगह जैकब बेथेल को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। वहीं, देवदत्त पडिक्कल भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में लिया था।