{"_id":"682089fca1834635fa0788f9","slug":"punjab-kings-coach-ricky-ponting-talk-prompted-anxious-pbks-foreign-players-to-stay-back-in-india-ipl-2025-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अंतिम समय में पोंटिंग ने नहीं भरी उड़ान, पंजाब के विदेशी खिलाड़ियों को भारत में रुकने के लिए मनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: अंतिम समय में पोंटिंग ने नहीं भरी उड़ान, पंजाब के विदेशी खिलाड़ियों को भारत में रुकने के लिए मनाया
Sun, 11 May 2025 04:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 11 May 2025 04:59 PM IST
सार
आईपीएल का आठ मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली तक की ट्रेन यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट (सभी ऑस्ट्रेलिया से) शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ तो पोंटिंग अपने घर के लिए उड़ान भरने वाले थे।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2025 का शेष सत्र जल्द ही दोबारा शुरू किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल के 18वें सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद अब टूर्नामेंट पूरा कराया जा सकता है। जब तनाव के कारण सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने हिम्मत का काम किया और वह अपने घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
अंतिम समय में विमान से उतरे पोंटिंग
आईपीएल का आठ मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली तक की ट्रेन यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट (सभी ऑस्ट्रेलिया से) शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ तो पोंटिंग अपने घर के लिए उड़ान भरने वाले थे। पोंटिंग के पास ऑस्ट्रेलिया लौटने का मौका था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में रुकने का फैसला लिया और यात्रियों से खचाखच भरे प्लेन से उतर गए। पोंटिंग दिल्ली में रुके रहे, लेकिन उन्होंने साथ ही यह सुनिश्चित किया कि पंजाब के विदेशी खिलाड़ी भी वापस नहीं जाएं।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 'उनका इरादा सही, समय गलत', विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की खबरों पर सिद्धू ने रखी राय

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, यह दिखाता है कि पोंटिंग का व्यक्तित्व कैसा है। केवल वही ऐसा कर सकते थे। विदेशी खिलाड़ी युद्ध जैसी स्थिति के आदी नहीं है, इसलिए यह लाजिमी था कि वह चिंतित हो उठे। स्टोइनिस के नेतृत्व में वे सभी जल्द से जल्द निकलना चाहते थे और ऐसा होना स्वाभाविक भी था। लेकिन पोंटिंग ने उन्हें युद्ध विराम के बाद भी यहीं रहने के लिए मना लिया, जो मुझे लगता है कि शानदार है।
पंजाब के लिए सिर्फ यानसेन लौटे
दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन ही भारत से जाने से वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं जो अंतिम एकादश में शामिल थे। लेकिन वह दुबई में हैं और थोड़ी ही दूरी पर है। आईपीएल के फिर से शुरू होने की घोषणा होने वाली है तो पंजाब अच्छी स्थिति में है क्योंकि उसके अधिकांश स्टार भारतीय और विदेशी खिलाड़ी पहले से ही देश में हैं। पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पहली बार पंजाब की टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरी है। टीम 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है।