{"_id":"596af1c64f1c1be66b8b4713","slug":"ravi-shastri-to-cost-bcci-2-crores-less-than-former-coach-anil-kumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि शास्त्री के हेड कोच बनने से बीसीसीआई को होगी करोड़ों की बचत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रवि शास्त्री के हेड कोच बनने से बीसीसीआई को होगी करोड़ों की बचत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और रवि शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए हेड कोच बने रवि शास्त्री की सैलरी का निर्णय बीसीसीआई द्वारा गठित चार सदस्यीय पैनल करेगा। बीसीसीआई के इस पैनल में बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, सीईओ राहुल जौहरी और प्रशासनिक समिति की सदस्य डायना इडूल्जी हैं।
विज्ञापन
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शास्त्री को कोच पद के लिए फीस 7 करोड़ रुपये सालाना दिए जाएंगे। अनिल कुंबले को सालाना 9 करोड़ बतौर फीस दिए गए। यह फीस ग्रेड ए प्लेयर की सालाना फीस के बराबर है। जो किसी भी कोच को दी जाने वाली मोटी फीस थी।
विज्ञापन
सीओए ने मंगलवार को अपनी मीटिंग में रवि शास्त्री के चयन को हरी झंडी दिखा दी थी। इसके बाद शनिवार को कमेटी ने जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति पर रोक लगा दी। इसपर अब समिति 22 जुलाई पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
कहा ये भी जा रहा है कि सीओए इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि शास्त्री को कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल था। ऐसे में शास्त्री ने अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने का अधिकार मांगा है। इसके लिए शास्त्री 19 जुलाई को सीओए के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और अपने सपोर्ट स्टाफ और उनकी फीस के बारे में चर्चा करेंगे।
सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने शनिवार को कहा, कोचिंग टीम के तीन सदस्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इन्ट्रेस्ट की जांच करनी है। सलाहकार समिति ने केवल नामों की सिफारिश की है। वह नियुक्ति नहीं है। द्रविड़ और जहीर की नियुक्ति हेड कोच से सलाह के बाद ही हो सकेगी।