जब 'क्रिकेट के भगवान' से मिले रणवीर सिंह और कबीर खान, फोटोज बनी सोशल मीडिया की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। इस दौरान फैंस को स्टेडियम पर क्रिकेट और बॉलीवुड का तड़का एकसाथ देखने को मिला। दरअसल, फैंस को 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम पर 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एकसाथ देखने का मौका मिला।
सचिन तेंदुलकर को लॉर्ड्स की परंपरा घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया गया था। वहीं रणवीर सिंह 1983 वर्ल्ड कप पर अपनी आगामी फिल्म के निर्देशक कबीर खान के साथ लॉर्ड्स पहुंचे थे। रणवीर वैसे भी क्रिकेट के बड़े फैन हैं और वह इसी प्रेम के चलते स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें पहले दिन का खेल देखने को नहीं मिला, लेकिन वहां सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से उनकी मुलाकात जरूर हुई।
बस फिर क्या था, रणवीर सिंह और कबीर खान ने तुरंत ही तेंदुलकर के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। फिर रणवीर सिंह, कबीर खान और सचिन तेंदुलकर ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फोटो शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो गए हैं। वैसे, इस तिकड़ी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें फोटो क्लिक करने के बाद रणवीर सिंह ने तेंदुलकर से मस्ती के लहजे में कुछ कहा। फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk) on
@kabirkhankk @sachintendulkar and @ranveersingh taking selfie at Lords cricket ground, london
A post shared by Ranveer Singh (@ranveer_ka_fan_club) on
रणवीर का एकदम निराला अंदाज
बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो फोटो शेयर किए हैं। एक में वह अकेले हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, 'बारिश ओ बारिश बंद हो जाओ।' वहीं दूसरे फोटो में वह मास्टर ब्लास्टर और कबीर खान के साथ हैं।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
तेंदुलकर के साथ फोटो शेयर करने पर कैप्शन लिखा, 'सचिन उस वक्त सिर्फ 9 साल के थे, जब उन्होंने 1983 में कपिल देव को यहां जीत दर्ज करके वर्ल्ड कप उठाते हुए देखा था। उस जीत ने सचिन को भारत के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। अब 35 साल बाद हम अपनी फिल्म 83 के लिए लॉर्ड्स आए हैं।' \
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
बता दें कि कबीर खान 1983 वर्ल्ड कप पर फिल्म बनाने वाले हैं, जब भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना था। भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने में तब के कप्तान और दुनिया के महान ऑलराउंडर कपिल देव का अहम योगदान था। खबरों के मुताबिक, फिल्म में रणवीर ही कपिल देव की भूमिका निभाते दिखेंगे।