फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan's 12 th victory in a row at jaipur

रॉयल्स का जयपुर कनेक्शन, जीत का रिकॉर्ड 12-0

Wed, 02 Oct 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
rajasthan's 12 th victory in a row at jaipur

स्पॉट फिक्सिंग से दागदार हुई राजस्थान रॉयल्स का चैंपियंस लीग में अजेय प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग से दागदार हुई राजस्थान रॉयल्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड की टीम ओटागो को चार विकेट से हरा दिया है।

जयपुर में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटागो ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली राजस्थान ने दो अर्धशतकों की बदौलत 19.1 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

 
साथ ही राजस्थान की अपने घरेलू मैदान पर यह लगातार 12वीं जीत है। राजस्थान की इस जीत ने ओटागो की लगातार 15 जीत के रथ को रोक दिया है।

ग्रुप ए में 16 अंकों के साथ राजस्थान अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिससे उसे सेमीफाइनल अपने ही मैदान पर खेलने को मिलेगा।

इस मैच में 23 रन देकर तीन विकेट लेने वाले राजस्थान के राहुल शुक्ला को मैन ऑफ द चुना गया। राहुल द्रविड़ की टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 49 रन जोड़ लिए। हालांकि कप्तान राहुल द्रविड़ 10 रन ही बना पाए।


ओपनर अंजिक्य रहाणे (52) ने एक छोर संभालते हुए टीम की आस बनाए रखी क्योंकि संजू सैमसन (5), शेन वॉटसन (2) और स्टुअर्ट बिन्नी (1) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।

संकट में दिख रही राजस्थान को अंजिक्य रहाणे ने ब्रॉड हॉज (नाबाद 52) के साथ उपयोगी 44 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed