फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals appoint Kumar Sangakkara as director of cricket

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने संगकारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, होंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

Sun, 24 Jan 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Jan 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals appoint Kumar Sangakkara as director of cricket
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी फ्रैंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। दरअसल, आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की अगर बात करें तो टीम ने स्टीव स्मिथ को बाहर कर संजू सैमसन को कमान सौंपी है। संजू सैमसन ने आईपीएल के 13वें सीजन में 14 मैचों में 375 रन बनाए थे। बीते गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेडिंग नियम के तहत रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ट्रेड किया है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था और टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ सबसे नीचे रही थी। 
विज्ञापन





 


राजस्थान रॉयल्स 
  • रिटेन: संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा (सीएसके के साथ ट्रेड)।
  • रिलीज:  स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह।
  • बचा पैसा: 34.85 करोड़
  • खिलाड़ी लेने हैं: 8 (3 विदेशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed