फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid Son Samit Dravid selected in karnataka team for Vinoo Mankad Trophy

Samit Dravid: राहुल द्रविड़ के बेटे समित का कमाल; वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल

Sun, 24 Sep 2023 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

समित द्रविड़ 12 से 20 अक्तूबर के बीच एक्शन में दिखेंगे। वह कर्नाटर की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम में चुने गए हैं। इसी दौरान राहुल द्रविड़ बतौर कोच वनडे विश्व कप में व्यस्त होंगे।

विज्ञापन
Rahul Dravid Son Samit Dravid selected in karnataka team for Vinoo Mankad Trophy
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप से पहले चर्चा में हैं। भारत ने 2011 क्रिकेट विश्व कप के बाद से यह टूर्नामेंट नहीं जीता है। एमएस धोनी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले आखिरी भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम इंडिया बांग्लादेश से हारकर वनडे विश्व कप से बाहर हो गई थी। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती और अब एक दशक से भारत के पास कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं आई है। 
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ के पास बतौर कोच आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका है। वह खिलाड़ी के रूप में ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन कोच के रूप में आईसीसी ट्रॉफी जीत सकते हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले द्रविड़ परिवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। द्रविड़ के बेटे समित को आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। यह अंडर-19 टूर्नामेंट 12 से 20 अक्तूबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, क्योंकि टीम चाहती थी कि वे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा हों। भारत तीन मैचों की वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच जीत चुका है। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीरीज दोनों टीमों के लिए विश्व कप की तैयारी करने का आखिरी मौका है। द्रविड़ ने इस सीरीज से पहले कहा था "यह उन सीरीज में से एक है, जहां आपने देखा है कि हमारे कुछ लड़के पहले दो गेम नहीं खेल रहे हैं। हम अपने तेज गेंदबाजों को एक-एक कर आराम देंगे। यह कुछ अन्य लोगों के लिए अच्छा होगा कि उन्हें तीन मैच खेलने का मौका दिया जाए। मुझे लगता है कि रोहित और विराट जैसे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे विश्व कप में उस शारीरिक और मानसिक स्थिति के साथ पहुंचें, जिसमें वे रहना चाहते हैं। उन्होंने जितनी क्रिकेट खेली है, उससे वे जानते हैं इन बड़े खेलों के लिए खुद को कैसे तैयार किया जाए। इनमें से कई निर्णयों पर उनके साथ चर्चा की जाती है। हम उनके साथ चर्चा करते हैं कि वे बड़े आयोजनों के लिए कैसे तैयारी करना चाहते हैं। इन चर्चाओं के आधार पर हम निर्णय लेते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed