फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid son Samit Dravid bowls full pace during U-19 Cooch Behar Trophy final; Watch Video

VIDEO: कूच बिहार ट्रॉफी में द्रविड़ के बेटे का जलवा, तेज गेंदबाजी से किया प्रभावित, 19 ओवर में दो विकेट झटके

Sat, 13 Jan 2024 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। इसके बाद समित ने 19 ओवर में दो अहम विकेट चटकाए। उन्होंने खतरनाक दिख रहे मुंबई के आयुष सचिन वर्तक को 73 रन पर आउट किया और फिर प्रतीक यादव को 30 रन पर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
Rahul Dravid son Samit Dravid bowls full pace during U-19 Cooch Behar Trophy final; Watch Video
समित द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के मुख्य कोच और पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में जलवा बिखेरा है। पिता के विपरीत उन्होंने बल्लेबाजी से नहीं बल्कि घातक गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया। मुंबई के खिलाफ फाइनल में कर्नाटक से खेलते हुए समित ने अपने गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया और स्विंग-सीम से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। इसके बाद समित ने 19 ओवर में दो अहम विकेट चटकाए। उन्होंने खतरनाक दिख रहे मुंबई के आयुष सचिन वर्तक को 73 रन पर आउट किया और फिर प्रतीक यादव को 30 रन पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 ओवर में 60 रन देकर दो मेडन ओवर फेंके। मुंबई की टीम आखिर में 380 रन पर आउट हो गई। समित के गेंदबाजी प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान तेजी से आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समित ने मुंबई के खिलाफ अपने पहले स्पेल में 10 ओवर गेंदबाजी की और 41 रन दिए। हालांकि, इसके बाद नौ ओवर में उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए और दो विकेट झटके। समित पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। कर्नाटक के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 159 गेंद पर 98 रन बनाए थे। इनमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है। टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में समित सात मैचों में 37.78 की औसत से 340 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक भी शामिल है। 18 साल के इस खिलाड़ी ने तीन विकेट भी झटके हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया के मुख्य कोच द्रविड़ ने हाल ही में अपने बेटे समित को कोचिंग देने पर विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था, 'मैं अपने बेटे समित को कोचिंग नहीं देता क्योंकि दो भूमिकाएं (माता-पिता और कोच) निभाना मुश्किल है। मैं पिता बनकर खुश हूं। उसमें भी मुझे नहीं पता कि मैं उस भूमिका में क्या कर रहा हूं। द्रविड़ नवंबर 2021 से भारत के मुख्य कोच बने हुए हैं। हाल ही में हुए वनडे विश्व कप के बाद उनका अनुबंध समाप्त हो गया था, लेकिन बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed