फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ के 14 वर्षीय बेटे समित का धमाल, दो माह के भीतर ठोका दूसरा दोहरा शतक

Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid's son Samit smashes two double hundreds in 2 months in Under 14 cricket
राहुल द्रविड़ और समित द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

लगभग डेढ़ दशक तक टीम इंडिया की दीवार बने रहे राहुल द्रविड़ के बेटे भी अब अपने पिता के नक्शेकदम पर बढ़ चले हैं। महज 14 वर्षीय समित ने जूनियर क्रिकेट में दो माह के भीतर दो दोहरे शतक जड़कर धमाल मचा दिया है। जिस तेजी से वह आगे बढ़ रहे हैं, इसकी पूरी संभावना है कि वह आगे चलकर अपने पिता का नाम जरूर रौशन करेंगे।

Rahul Dravid's son Samit smashes two double hundreds in 2 months in Under 14 cricket
राहुल द्रविड़ के बेटे समित - फोटो : सोशल मीडिया
कहां मारा दोहरा शतक?

बीटीआर शील्ड अंडर -14 ट्रॉफी डिवीजन II में माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए खेलते हुए समित ने डबल सेंचुरी ठोकी है। 204 रन की पारी में समित के बल्ले से 33 चौके भी निकले। इस तरह श्रीकुमारन स्कूल के लिए खिलाफ जूनियर द्रविड़ की टीम ने 377/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में विरोधी महज 110 रन पर ऑलआउट हो गए। 267 रन की विशाल जीत में इस 'लाल' ने दो विकेट भी लिए।
Rahul Dravid's son Samit smashes two double hundreds in 2 months in Under 14 cricket
समित द्रविड़ - फोटो : crictracker.com

दो माह के भीतर दूसरा दोहरा शतक

समित, सिर्फ 14 साल के हैं और उन्होंने दो महीने से कम समय में अपना दूसरा दोहरा शतक जमाया है। इसके पहले 2019 दिसंबर में उन्होंने U-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाई थी। कोलकाता में खेली गई यह 201 रन की पारी 256 गेंदों पर समाप्त हुई थी, जिसमें 22 चौके भी आए थे। ड्रॉ रहे उस मैच में भी समित द्रविड़ ने तीन विकेट निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid's son Samit smashes two double hundreds in 2 months in Under 14 cricket
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

संन्यास के बाद भी द्रविड़ का योगदान जारी

रिटायरमेंट लेने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान लगातार सक्रिय तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। भारतीय क्रिकेट की नई पौध तैयार करने वाले राहुल को 2015 में भारत ए और अंडर-19 टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने 2016 में U-19 टीम को विश्व कप के फाइनल में एंट्री दिलवाई। 2018 में उन्होंने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 टीम को विश्व कप दिलवाया। फिलहाल वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक (क्रिकेट) का पद संभाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed