नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki India ने अपनी Ignis Facelift को Auto Expo 2020 में पेश किया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत पर से पर्दा हटा दिया है। नई Ignis सामने से देखने पर SUV जैसी लगती है। इसका रियर काफी चौड़ा है। आज हम आपको Maruti Suzuki Ignis 2020 के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में Maruti Suzuki Ignis Facelift कैसी कार रहेगी? तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5e4be6b18ebc3ef2862e289c","slug":"maruti-suzuki-ignis-facelift-launched-with-bs6-engine-lets-have-a-look-of-all-features-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे परिवार के लिए Maruti Suzuki ने लॉन्च की ये नई कार, 5 लाख रुपये से भी सस्ती है कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
छोटे परिवार के लिए Maruti Suzuki ने लॉन्च की ये नई कार, 5 लाख रुपये से भी सस्ती है कीमत
Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
1. Maruti Suzuki Ignis Facelift: कितने लोग बैठ सकते हैं
- Maruti Suzuki की Ignis 2020 में 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।
2) Maruti Suzuki Ignis Facelift: वजन और फ्यूल टैंक
- इसका कर्ब वजन 825 से 870 किलोग्राम है। वहीं, इसमें 32 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
3) Maruti Suzuki Ignis Facelift: पावर ट्रिम
- Maruti Suzuki Ignis 2020 भारतीय बाजार में चार पावर ट्रिम में आती है। इनमें Sigma, Delta, Zeta और Alpha शामिल है।
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
4) Maruti Suzuki Ignis Facelift: इंजन और ट्रांसमिशन
- नई Maruti Suzuki Ignis 2020 में अब आपको BS6-कंप्लाइंट वाला 1.2-लीटर, VVT पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 83hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 5-स्पीड AGS (ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट) का ऑप्शन मिलेगा।
5) Maruti Suzuki Ignis Facelift: डाइमेंशन
- Maruti Suzuki Ignis 2020 की लंबाई 3700 मिलीमीटर, चौड़ाई 1690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1595 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2435 मिलीमीटर है।
6) इंटीरियर
- Ignis 2020 का डिजाइन और इंटीरियर लेआउट पुराने मॉडल जैसा ही है। हालांकि, इसमें आपको 7-इंच का टचस्क्रीन और मारुति का नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वॉइस कमांड रिकग्निशन और ऑन-बोर्ड नेविगेशन को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
7) Maruti Suzuki Ignis Facelift: कीमत
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Sigma- 4.89 लाख रुपये
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Delta- 5.67 लाख
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Zeta- 5.89 लाख
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Alpha- 6.73 लाख
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Delta AGS- 6.14 लाख
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Zeta AGS- 6.36 लाख
- Maruti Suzuki Ignis 2020 Alpha AGS- 7.20 लाख
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
8) Maruti Suzuki Ignis Facelift: कलर वेरिएंट्स
- Maruti Suzuki Ignis 2020 भारतीय बाजार में 6 कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें Lucent Orange (नया कलर वेरिएंट), Turquoise Blue (नया कलर वेरिएंट), Nexa Blue, Silky Silver के साथ Glistening Grey और Pearl Arctic White शामिल है।
9) Maruti Suzuki Ignis Facelift: ड्यूल-टोन कलर
- ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Maruti Suzuki Ignis 2020 तीन वेरिएंट्स में आती है। इनमें Nexa Blue के साथBlack roof, Lucent Orange के साथ Black roof और Nexa Blue के साथ Silver Roof रूफ शामिल है। हालांकि, ड्यूल-टोन पेंट स्कीम्स आपको केवल Zeta और Alpha ट्रिम्स में ही मिलेगी। इसके अलावा आपको 13,000 रुपये अलग से देने होंगे।