फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PTI confirms Imran khan propose to Bushra Maneka for marriage

इमरान खान ने नहीं की तीसरी शादी, बस अभी इस लड़की को किया है प्रपोज

Sun, 07 Jan 2018 05:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
PTI confirms Imran khan propose to Bushra Maneka for marriage
इमरान खान और बुशरा माणिका - फोटो : File
पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान के बारे में खबर चल रही है कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। लेकिन इस मामले में ताजा जानकारी यह आ रही है कि इमरान ने अभी बुशरा मनेका नाम की लड़की को प्रपोज किया है और बुशरा ने अभी उनके इस प्रपोजल का कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में शनिवार को यह खबर चलाई गई थी कि इमरान ने 1 जनवरी को लाहौर में गुपचुप तरीके से तीसरी शादी कर ली है।  इस शादी में केवल उनके बेहद ही करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की मशहूर सिंगर ने इमरान खान को दी गाली, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा था कि उनकी तीसरी बेगम एक धार्मिक गुरु हैं। हालांकि बाद में शादी की खबरों को लेकर उनकी पार्टी ने खंड़न किया था और इन खबरों को महज अफवाह बताई थी। इमरान खान के राजनीतिक सचिव आन चौधरी और पीटीआई के प्रवक्ता नईम उल हक ने भी इमरान की शादी की खबर से इनकार किया है। 
 

नईम ने कहा, 'मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अगर वे शादी करेंगे भी तो साल 2018 के आम चुनाव के बाद।'

बता दें कि इमरान की पहली शादी जेमिमा खान से हुई थी और 9 साल बाद 22 जून, 2004 को तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने रेहाम खान से दूसरी शादी की, जो महज 10 महीने बाद ही टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed