{"_id":"5a51f4dd4f1c1b4a198b549a","slug":"pti-confirms-imran-khan-propose-to-bushra-maneka-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने नहीं की तीसरी शादी, बस अभी इस लड़की को किया है प्रपोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान खान ने नहीं की तीसरी शादी, बस अभी इस लड़की को किया है प्रपोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान और बुशरा माणिका
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान के बारे में खबर चल रही है कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। लेकिन इस मामले में ताजा जानकारी यह आ रही है कि इमरान ने अभी बुशरा मनेका नाम की लड़की को प्रपोज किया है और बुशरा ने अभी उनके इस प्रपोजल का कोई जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में शनिवार को यह खबर चलाई गई थी कि इमरान ने 1 जनवरी को लाहौर में गुपचुप तरीके से तीसरी शादी कर ली है। इस शादी में केवल उनके बेहद ही करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की मशहूर सिंगर ने इमरान खान को दी गाली, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा था कि उनकी तीसरी बेगम एक धार्मिक गुरु हैं। हालांकि बाद में शादी की खबरों को लेकर उनकी पार्टी ने खंड़न किया था और इन खबरों को महज अफवाह बताई थी। इमरान खान के राजनीतिक सचिव आन चौधरी और पीटीआई के प्रवक्ता नईम उल हक ने भी इमरान की शादी की खबर से इनकार किया है।
नईम ने कहा, 'मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अगर वे शादी करेंगे भी तो साल 2018 के आम चुनाव के बाद।'
बता दें कि इमरान की पहली शादी जेमिमा खान से हुई थी और 9 साल बाद 22 जून, 2004 को तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने रेहाम खान से दूसरी शादी की, जो महज 10 महीने बाद ही टूट गई।

Official Statement issued by Chairman Secretariat. pic.twitter.com/29p2VJu20u
— PTI (@PTIofficial) January 7, 2018