फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं, अभी अगले वर्ल्ड कप में भी समय: विराट

Wed, 07 Aug 2019 05:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 07 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Priority is to keep Indian cricket on top says Virat Kohli after series win against West Indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर गई टीम इंडिया को आखिरकार सफलता का स्वाद मिल ही गया। वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में हराने के बाद अब बारी वन-डे और टेस्ट सीरीज की है। टी-20 सीरीज में क्लीप स्वीप करने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम अगले विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही। वर्ष 2023 में 50 ओवर का विश्व कप भारत में ही होगा और कोहली ने माना कि उनका पूरा ध्यान लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्रित है। 

Priority is to keep Indian cricket on top says Virat Kohli after series win against West Indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने मंगलवार को कहा, '2023 विश्व कप के बारे में सोचना अभी बहुत दूर है। हमारी प्राथमिकता हमेशा विश्व क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर रही है और पिछले तीन-चार वर्षों में हम ऐसा करने में कामयाब हो पाए हैं। हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं और इसका एक अच्छा कारण है। कभी-कभी, हम शीर्ष स्थान पर भी गए हैं।' 

Priority is to keep Indian cricket on top says Virat Kohli after series win against West Indies
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने कहा, 'आप वास्तव में विश्व कप के बारे में 12 महीने पहले योजना बनाना शुरू करते हैं। प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर रखना, लगातार क्रिकेट खेलना और मैच जीतना है। इसलिए हम दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priority is to keep Indian cricket on top says Virat Kohli after series win against West Indies
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को आखिरी टी-20 में वेस्टइंडीज पर मिली सात विकेट की जीत में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई और शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान ने पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'सीरीज में पंत का प्रदर्शन अच्छा रहा। पहले दो मैचों के लिए वह निराश थे कि उन्होंने रन नहीं बनाए। वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे, गेंद को अच्छी तरह से मार रहे थे, लेकिन यही टी-20 क्रिकेट है और कभी-कभी ऐसा होता है।' 

विज्ञापन
Priority is to keep Indian cricket on top says Virat Kohli after series win against West Indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अमेरिका में खेले गए इस सीरीज के दोनों मैच में विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बावजूद (19 और 28) बड़ा स्कोर बना नहीं पाए रहे थे, लेकिन मंगलवार को 45 बॉल में 59 रन की पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को जवाब दे दिया। अपनी इस पारी के बाद विराट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे बल्ले से खुद को साबित करके किसी को दिखाने जरूरत है। मैं बस अपनी ड्यूटी निभाना चाहता हूं। मैं अपनी परफॉर्मेंस के लिए नहीं खेलता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed