फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Praveen kumar surprised on eden gardens ground

प्रवीण बोले, ईडन की स्थिति देखकर हैरान था

Tue, 10 May 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Praveen kumar surprised on eden gardens ground
- फोटो : pti

गुजरात लायंस के पेसर प्रवीण कुमार ने कहा कि उनकी टीम ईडन गार्डन पर सीमिंग विकेट मिलने से हैरान थी और इसका पूरा फायदा उठाकर उसने कोलकाता नाइटराइडर्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


अपनी धीमी और टर्निंग विकेट के लिए मशहूर ईडन की पिच पेसरों की मददगार थी जिस पर प्रवीण ने 19 रन देकर दो विकेट लिया। केकेआर चार विकेट पर 158 रन ही बना सकी जिसे गुजरात लायंस ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन

टर्निंग विकेट की उम्मीद थी गुजरात को

Praveen kumar surprised on eden gardens ground

प्रवीण ने कहा, ‘हम विकेट देखकर हैरान थे। हमें टर्निंग विकेट मिलने की उम्मीद थी। विकेट में शुरुआत में थोड़ी नमी थी और घास होने से काफी फर्क पैदा हुआ। हमने सही दिशा में गेंदबाजी की और शुरुआती सफलता पाई।

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टीम की जीत में टॉस की भूमिका अहम थी। उन्होंने कहा कि टॉस का उतना असर नहीं पड़ा। आपको अपना शत-प्रतिशत देना ही होता है। 

यदि आप अच्छा खेलेंगे तो अंकतालिका में ऊपर रहेंगे जैसा कि सनराइजर्स ने किया। यह पूछने पर कि क्या भारतीय टीम में वापसी पर उनकी नजरें हैं, प्रवीण ने कहा, ‘मेरा सीधा सा सिद्धांत है। मैं अपने प्रदर्शन और मेहनत पर ध्यान देता हूं। दूसरे क्या कहते हैं या करते हैं, उसकी परवाह नहीं करता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed