{"_id":"59abdb214f1c1b746a8b47df","slug":"praveen-kumar-now-want-to-groom-pace-bowler-from-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के बाद अब यहां हाथ आजमाएगा मेरठ का यह तेज गेंदबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजनीति के बाद अब यहां हाथ आजमाएगा मेरठ का यह तेज गेंदबाज
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 03 Sep 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
- फोटो : The indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति के बाद एक नया कदम उठाने जा रहे हैं। यूपी का यह तेज गेंदबाज अपनी स्विंग के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
नवोदित गेंदबाजों को गुर सिखाना चाहते हैं
प्रवीण कुमार
कुमार अब यूपी के नवोदित गेंदबाजों को क्रिकेट का गुर सिखाना चाहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी के जरिए राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद अब वह यूपी के नवोदित खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी का प्रशिक्षण देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम बार ढाका में मार्च 2012 में एशिया कप में खेले थे
प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया की तरफ से पिछला मैच ढाका में मार्च 2012 में एशिया कप में खेला था। हालांकि वह आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल में वह गुजरात लायंस, सनराइज हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेल चुके हैं।
कुमार आईपीएल में खेलते रहेंगे
प्रवीण कुमार
31 साल के क्रिकेटर ने कहा कि वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। लेकिन वह अपने राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी की बारीकी के बारे में भी बताना चाहेंगे। प्रवीण कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 टेस्ट में 27 विकेट तथा 68 वन डे में 77 विकेट लिए हैं।
रैना और प्रवीण कुमार यूपी से खेल रहे हैं
प्रवीण कुमार
उल्लेखनीय है कि यूपी के खिलाड़ी अब आरपी सिंह गुजरात से खेलते हैं। पीयूष चावला भी गुजरात की टीम से खेलते हैं। ऐसे में सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ही ऐसे दो बड़े खिलाड़ी हैं, जो यूपी की तरफ से खेल रहे हैं। यूपी से बड़े खिलाड़ियों के बाहर जाने से प्रवीण कुमार का यह कदम यूपी क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद हो सकता है।